×

एक्ट्रेस को फंसा रहे थे झूठे जाल में, पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक्ट्रेस ईशा शरवानी को फर्जी टैक्स अधिकारी बनकर लगाया चूना लगाने वाले आरोपियों को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।

Shreya
Published on: 16 May 2023 5:07 PM GMT
एक्ट्रेस को फंसा रहे थे झूठे जाल में, पुलिस ने किया पर्दाफाश
X

नई दिल्ली: एक्ट्रेस ईशा शरवानी को फर्जी टैक्स अधिकारी बनकर लगाया चूना लगाने वाले आरोपियों को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ये तीनों आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया में रह रही एक्ट्रेस ईशा शरवानी को 3 लाख का चूना लगाया है। पुलिस ने बताया कि 3 आरोपी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। इनमें से एक आरोपी बीबीए का छात्र है और एक ने एमबीए पास कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हो जाए सावधान! अगर पी रहें हैं दूध, तो जान ले ये जरुरी बातें

ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को बनाते थे निशाना-

पुलिस ने बताया कि ये सभी वीओआईपी कॉलिंग के जरिए ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को अपना निशाना बनाते थे। कुछ दिनों पहले इन आरोपियों ने एक्ट्रेस ईशा शरवानी के नंबर पर कॉल किया था। आरोपियों ने फोन कर ईशा को कहा कि ट्रांसेक्शन में गड़बड़ी है। करीब 2 घंटे तक डराने के बाद आरोपियों ने ईशा से 5300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी भारतीय रुपयों के अनुसार 3 लाख रूपये बतौर सेटलमेंट ट्रांसफर कराए थे। लेकिन बाद में ईशा को शक होने पर उन्होंने पुलिस से सम्पर्क किया।

100 से ज्यादा लोगों को फंसा चुके हैं जाल में-

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मामले को कॉन्फिडेंशियल रखने के लिए भारत में अपने एक ऑस्ट्रलियाई अफसर के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था। पुलिस के मुताबिक पुछताछ में आरोपियों के सात अकाउंट का पता चला है, जिसमें करीब 1 करोड़ रूपये हैं। पुलिस ने बताया है कि अब तक इन्होंने 100 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को अपने जाल में फंसा चुके हैं।़

यह भी पढ़ें: हनी ट्रैपिंग से नेताओं और अफसरों को बनाया था निशाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shreya

Shreya

Next Story