×

हनी ट्रैपिंग से नेताओं और अफसरों को बनाया था निशाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से नेताओं और अफसरों को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है।

Shreya
Published on: 16 May 2023 10:58 AM GMT
हनी ट्रैपिंग से नेताओं और अफसरों को बनाया था निशाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
हनी ट्रैपिंग से नेताओं और अफसरों को बनाया था निशाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश से नेताओं और अफसरों को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है। इसमें से 3 लड़कियां भोपाल और 2 लड़कियां इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये गैंग बड़े-बड़े अधिकारियों और नेताओं को अपने जाल में फंसा कर पैसा वसूलता था।

मामले में इंदौर ईस्ट के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद युसुफ कुरैशी ने बताया कि, सभी लोगों से पुछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है कि गैंग ने किसको-किसको अपने जाल में फंसा चुका है। इंदौर के एक अधिकारी ने ब्लैकमेलिंग किए जाने की शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें: भारत में गूगल ने किये कई बड़े बदलाव, इस सुविधा के लिए इन्टरनेट की जरुरत नहीं

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो इंदौर से 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एटीएस ने बुधवार को 3 लड़कियों को भोपाल की पॉश कालोनियों से गिरफ्तार करके इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि जांच में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 5 लड़कियां और उनके साथ उनका ड्राइवर भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि पुलिस उन लोगों से मामले के बारे में विस्तृत पुछताछ कर रही है। फिलहाल इस बारे में उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: मोटर व्हीकल के बाद अब इस योजना को तोड़ने पर पड़ेगा भारी जुर्माना

अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि इस गैंग ने अभी तक कई नेताओं और अफसरों को अपने जाल में फंसाया है। SDPO अरुण कुमार ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्वाई की जाएगी।

Shreya

Shreya

Next Story