×

भारत में गूगल ने किये कई बड़े बदलाव, इस सुविधा के लिए इन्टरनेट की जरुरत नहीं

गूगल असिस्टेंट अब 30 भाषाओं में 80 देशों में यूज किया जाता है। भारत में दो साल पहले गूगल अस्सिटेंट लॉन्च किया गया था। अब भारत के लिए फोन लाइन गूगल असिस्टेंट लॉन्च किया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 19 Sep 2019 9:33 AM GMT
भारत में गूगल ने किये कई बड़े बदलाव, इस सुविधा के लिए इन्टरनेट की जरुरत नहीं
X

लखनऊ: गूगल असिस्टेंट अब 30 भाषाओं में 80 देशों में यूज किया जाता है। भारत में दो साल पहले गूगल अस्सिटेंट लॉन्च किया गया था। अब भारत के लिए फोन लाइन गूगल असिस्टेंट लॉन्च किया गया है।

गूगल ने वोडाफोन के साथ मिल कर फोन लाइन असिस्टेंट लॉन्च किया है। इसके लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। इसके लिए किसी तरह के इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी। यूजर्स केवल फोन पर 'ओके गूगल' बोलकर कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

ये भी पढ़ें...गूगल ने भारत में ब्लॉक किया टिकटॉक, एपल ने नहीं दिया जवाब

वोडाफोन के साथ मिलकर किया गया है लॉन्च

गूगल असिस्टेंट ने भारत में अपनी फोन लाइन असिस्टेंट सर्विस को टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन के साथ मिलकर लॉन्च किया है। इस सर्विस के लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज देने की जरूरत नहीं है और ना ही इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्कता है।

आपको इस सर्विस का उपयोग करने के लिए केवल 0008009191000 नंबर डायल करना है। इस नंबर पर कॉल करके आप अपने किसी भी सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट फोन कॉल सर्विस भी बिल्कुल उसी तरह काम करती है जैसे इंटरनेट सर्विस करती है। इसमें आप कॉल पर किसी रेस्तरां के बारे में पूछने के अलावा ट्रेन के टाइमिंग के बारे में भी पूछ सकते हैं।

ये भी पढ़ें...भारत सरकार का आदेश- गूगल और ऐपल के प्ले स्टोर से हटाएं टिक-टॉक

हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में है ये सर्विस

यह सर्विस हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में काम करेगी। कॉल करने पर आपसे पूछा जाएगा कि आप हिंदी में बात करना चाहते हैं या इंग्लिश में। इसके साथ ही आप 24 घंटे में कभी भी यहां कॉल कर सकते हैं।

लेकिन बता दें कि गूगल असिस्टेंट फोन कॉल सर्विस का उपयोग केवल वोडाफोन- आइडिया यूजर्स ही कर सकते हैं।

इसके अलावा Google For India इवेंट के दौरान कंपनी ने गूगल सर्च में नए बदलावों की भी घोषणा की है। साथ ही गूगल लेंस में नए फीचर्स को शामिल किया है जिसके बाद यूजर्स किसी भी ट्रांसलेशन को लाइव सुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें...हुआवे पर क्यों लगा है बैन, जानिए गूगल को क्यों हटना पड़ा पीछे

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story