×

फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट में ये बात आई सामने

बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है सांस लेने में तकलीफ के चलते मुम्बई के बांद्रा स्थित गुरू नानक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार उनकी कोरोना की जांच भी हुई है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह अब ठीक हैं,

suman
Published on: 24 Jun 2020 3:24 AM GMT
फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, कोरोना रिपोर्ट में ये बात आई सामने
X

मुंबई बॉलीवुड की मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है सांस लेने में तकलीफ के चलते मुम्बई के बांद्रा स्थित गुरू नानक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार उनकी कोरोना की जांच भी हुई है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह अब ठीक हैं, उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

यह पढें...नोएडा प्राधिकरण में CBI का छापा: अधिकारियों के साइन की हो रही जांच, ये है वजह

कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ

हिंदी सिनेमा के कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय सरोज खान को जाता है। विशेष रूप से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की फिल्मों के हिट गाने की कोरियोग्राफी के लिए भी जाना जाता है। सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया है। देवदास का डोला रे डोला, माधुरी दीक्षित स्टारर तेजाब फिल्म का गाना एक दो तीन और जब वी मेट फिल्म का ये इश्क हाय जैसे गीतों को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया है। 71 वर्षीय सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म 'कलंक' थी।

सरोज खान ने 'तेजाब' के 'एक दो तीन ', फिल्म 'बेटा' का 'धक धक करने लगा, फिल्म 'सैलाब' का 'हमको आजकल है इंतजार', फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का 'कांटे नहीं कटते ये दिन ये रात', फिल्म 'चालबाज' का गाना 'हवा हवाई', फिल्म चांदनी के गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं' व 'ओ मेरी चांदनी', फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेहंदी लगाके रखना' वे 'जरा सा झूम लूं मैं ' फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला.', फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'ये इश्क हाये' आदि जैसे अनगिनत हिट गानों की कोरियोग्राफी की और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम की।उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। सरोज खान ने 4 दशक से अधिक 2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ किया है।

यह पढें...करोड़ों का राशन घोटाला: दो आरोपी गिरफ्तार, आपूर्ति विभाग में मचा हड़कंप

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

suman

suman

Next Story