×

Bhojpuri Actor: विदेशों में छाए भोजपुरी एक्टर नीलकमल, फेमस कंटेंट क्रिएटर किली पॉल ने गाया सिंगर का गाना

Bhojpuri Actor and Singer Neelkamal Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत ही तेजी के साथ आगे निकल रही है। भोजपुरी के गाने, एक्टर्स और फिल्में अब सिर्फ देशभर तक ही सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त धूम मचाए हुए हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 Aug 2023 11:07 AM GMT
Bhojpuri Actor: विदेशों में छाए भोजपुरी एक्टर नीलकमल, फेमस कंटेंट क्रिएटर किली पॉल ने गाया सिंगर का गाना
X
Bhojpuri Actor Neelkamal Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actor and Singer Neelkamal Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री बहुत ही तेजी के साथ आगे निकल रही है। भोजपुरी के गाने, एक्टर्स और फिल्में अब सिर्फ देशभर तक ही सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त धूम मचाए हुए हैं। वहीं इसी बीच भोजपुरी के एक जाने माने अभिनेता और सिंगर नीलकमल सिंह ने अपने गानों के जरिए विदेशों में जबरदस्त डंका बजाया हुआ है, आइए आपको बताते हैं कैसे?

विदेश के इस फेमस कंटेंट क्रिएटर ने गाया नीलकमल सिंह का गाना

भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी शानदार गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नया गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है और दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाता है। कुछ महीने पहले ही उनका एक वीडियो सॉन्ग रिलीज "गुलाब जइसन खिलल बारू" रिलीज हुआ था, जिसकी धूम अब विदेशों में देखने को मिल रही है। जी हां!! विदेश के एक फेमस कंटेंट क्रिएटर ने नीलकमल सिंह का गाना गाया है।
वह फेमस कंटेंट क्रिएटर कोई और नहीं बल्कि किली पॉल हैं। किली पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं, जो अपने टैलेंट के दम पर पूरी दुनिया में फेमस हो चुके हैं। किली पॉल बॉलीवुड गानों पर वीडियोज बनाते हैं, लेकिन अब उन्होंने भोजपुरी गाना गाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। किली पॉल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नीलकमल सिंह ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह ने खुद किली पॉल के उस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है। किली पॉल के वीडियो को शेयर करते हुए नीलकमल सिंह ने कैप्शन में लिखा है, "गुलाब जइसन" का जलवा पूरी दुनिया में.... जै भोजपुरी।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि किली भोजपुरी अभिनेता नीलकमल सिंह का गाना गा रहें हैं, वह भी बहुत ही बेहतरीन तरीके से।

नीलकमल के फैंस हैं बेहद खुश

अभिनेता नीलकमल सिंह की कामयाबी देख उनके फैंस भी अपनी खुशी जाहिर कर रहें हैं। वे कमेंट बॉक्स में नीलकमल को खूब प्यार दे रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "नीलकमल के दीवाने देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं।" दूसरे ने लिखा, "पूरी दुनिया हिलेगी बाबू।" वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "जियो शेर गर्दा उड़ा दिया।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story