×

पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौतः सिनेमा जगत को तगड़ा झटका, इन फिल्मों से हुई मशहूर

एक समय ऐसा था कि फरीदा बेगम पाकिस्तानी सिनेमा का मशहूर चेहरा थीं। फरीदा बेगम के मुत्यु के बाद पाकिस्तानी सिनेमा में शोक का माहौल है। तो वहीं कई सितारें और फरीदा के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए आखिरी श्रद्धांजिल दे रहे हैं। फरीदा बेगम 60 और 70 के दशक में अपने अभिनय से पाकिस्तानी सिनेमा में खूब नाम कमाया था।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 6:22 AM GMT
पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौतः सिनेमा जगत को तगड़ा झटका, इन फिल्मों से हुई मशहूर
X
पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौतः सिनेमा जगत को तगड़ा झटका, इन फिल्मों से हुई मशहूर

इस्लामाबाद: ऊर्दू, पंजाबी और पश्तू भाषा में करीब 150 फिल्मो में काम कर चुकी पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री फरीदा बेगम दुनिया को अलविदा कह गई। उनका निधन लाहौर में हुआ। बता दें कि ब्रेन हेमरेज का अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें लाहौर के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। 73 साल की फरीदा बेगम का बीते बुधवार को मृत्यु हो गई। लंबे समय से पाकिस्तानी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय के जरिए उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ गई।

पाकिस्तानी सिनेमा का मशहूर चेहरा थीं फरीदा

एक समय ऐसा था कि फरीदा बेगम पाकिस्तानी सिनेमा का मशहूर चेहरा थीं। फरीदा बेगम के मुत्यु के बाद पाकिस्तानी सिनेमा में शोक का माहौल है। तो वहीं कई सितारें और फरीदा के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए आखिरी श्रद्धांजिल दे रहे हैं। फरीदा बेगम 60 और 70 के दशक में अपने अभिनय से पाकिस्तानी सिनेमा में खूब नाम कमाया था।

यह भी पढ़ें... सेलेब्रेटी कपल का ब्रेकअप: अलग हुए पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा, ये है वजह…

farida begum

फिल्म फानूस से की थी अपनी करियर की शुरूआत

फरीदा बेगम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में आई फिल्म फानूस से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सह कलाकार की भूमिका अदा की थी। इसके बाद फरीदा बेगम ने लंबे समय तक पाकिस्तानी फिल्मों में सह कलाकार के तौर पर काम किया, लेकिन उन्हें मुख्य भूमिका में तौर पर पहला मौका साल 1965 में आई फिल्म मलंगी से मिली थी। इस फिल्म में फरीदा के अभिनय को खूब सराहा गया था। उन्हें फिल्म हीर रांझा में अपने शानदार किरदार के लिए हमेशा याद किया जाता था।

फरीदा बेगम की ऐसी हैं निजी जिंदगी

अगर बात करें, फरीदा बेगम की निजी जिंदगी की, तो फरीदा ने पाकिस्तानी अभिनेता कमाल खान से शादी की थी, लेकिन उनका इंतकाल साल 1967 में ही हो गया। इसके बाद फरीदा बेगम ने हीर रांझा के अभिनेता एजाज दुरानी से शादी की। इसके बाद उन्होंने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें:कोरोना काल में इन सेलेब्स ने बदल लिया अपना लुक, अब दिखते हैं ऐसे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story