×

शोक में डूबा देश: मशहूर गायक चार्ली प्राइड का कोरोना से निधन, मिले 3 ग्रैमी अवॉर्ड

चार्ली प्राइड ने आरसीए रिकॉर्ड को साइन किया था। जिसके चलते यह दूसरे नंबर के सबसे बड़े कलाकार बन गए। आपको बता दें कि उस चार्ली प्राइड के गाने सबसे ज्यादा बिकते थे। चार्ली के दुनिया से जाने की खबर इंडस्ट्री के लिए एक झटका है।

Newstrack
Published on: 13 Dec 2020 1:26 PM GMT
शोक में डूबा देश: मशहूर गायक चार्ली प्राइड का कोरोना से निधन, मिले 3 ग्रैमी अवॉर्ड
X
शोक में डूबा देश: मशहूर गायक चार्ली प्राइड का कोरोना से निधन, मिले 3 ग्रैमी अवॉर्ड photo (social media)

अमेरिका : अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर निधन हो गया। आपको बता दें कि चार्ली की उम्र 86 साल थी। यह खबर उनके परिवार वालों ने दी है। आपको बता दें कि इनका निधन टेक्सास के डलास में हुआ है। चार्ली के गानों की चर्चा देश विदेशों में हुई है। आपको बता दें कि इनका एक 1970 का एक हिट गाना 'Kiss an Angel Good Mornin' के लिए इन्हें जाना जाता है।

दूसरे नंबर के सबसे बड़े कलाकार

चार्ली प्राइड ने आरसीए रिकॉर्ड को साइन किया था। जिसके चलते यह दूसरे नंबर के सबसे बड़े कलाकार बन गए। आपको बता दें कि उस चार्ली प्राइड के गाने सबसे ज्यादा बिकते थे। चार्ली के दुनिया से जाने की खबर इंडस्ट्री के लिए एक झटका है। आपको बता दें कि इस खबर से देश विदेश के गायकों और दूसरे कलाकारों को भी काफी दुख हुआ है।

इन बड़े कलाकारों ने दी यह प्रतिक्रिया

चार्ली की मौत की खबर काफी दुखद है। इस पर इंडस्ट्री के काफी बड़े बड़े कलाकारों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आपको बता दें कि गायक डोली पार्टन ने कहा है कि ये खबर दिल तोड़ने वाली है। चार्ली हम आपको हमेशा प्यार करेंगे। इसके अलावा बिल रे साइरस ने लिखा है कि चार्ली प्राइड एक ऐसे सिंगर थे जिन्होंने संगीत प्रेमियों के लिए संगीत तक आने का एक पुल की तरह काम किया है।

ये भी पढ़ें: ऐसा करोड़पति बॉडीगार्ड: है अक्षय कुमार का अंगरक्षक, क्या आप जानते हैं इन्हें ?

चार्ली प्राइड को मिले 3 ग्रैमी अवॉर्ड

इसी साल चार्ली प्राइड को नवंबर में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। आपको बता दें कि उस वक्त चार्ली को लाइव टीवी पर देखा गया था। इसके साथ इन्होंने अपनी अंतिम परफॉर्मेंस 11 नवंबर को दी थी। इन्होने अपने करियर के दौरान प्राइड ने 25 मिलियन से भी ज्यादा रिकॉर्ड को बेचे। आपको बता दें कि चार्ली प्राइड को तीन ग्रैमी अवॉर्ड दिए जा चुके थे।

ये भी पढ़ें:अर्शी खान पर भड़के सलमान खान, लगाई जमकर लताड़, जानिए क्या हुआ ऐसा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story