×

ऐसी इरफान की कब्र: गुस्से से पागल हो गए फैंस, अब उठ रहे सवाल

इरफान खान की कब्र को देख कर उनके फैन्स काफी निराश थे क्योंकी उनके कब्र पर जंगली पौधे और घास उग आए थे। जिसके बाद उनके कब्र को दोबारा साफ़ किया गया और ताजे फूलों से वह सजा हुआ नजर आ रहा है।

Monika
Published on: 2 Oct 2020 6:14 AM GMT
ऐसी इरफान की कब्र: गुस्से से पागल हो गए फैंस, अब उठ रहे सवाल
X
इरफान खान की कब्र पर उठ रहे सवाल

बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर इरफान खान भले आज हम लोगों के बीच नहीं हैं। 29 अप्रैल 2020 को इरफान इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन उनकी फ़िल्में उनकी ज़बरदस्त एक्टिंग को लोग आज भी याद करते हैं। पिछले कई दिनों से एक्टर की कब्र को देख कर उनके फैन्स काफी निराश थे क्योंकी उनके कब्र पर जंगली पौधे और घास उग आए थे। जिसके बाद उनके कब्र को दोबारा साफ़ किया गया और ताजे फूलों से वह सजा हुआ नजर आ रहा है।

एक्टर कर रहे सवाल

इन दिनों कई एक्टर्स भी इरफान खान की कबर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जिनमे से एक शेखर सुमन भी हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों शेखर सुमन काफी एक्टिव दिख रहे हैं। सुशांत केस में भी एक्टर ने काफी निडरता के साथ कई सवाल खड़े किए थे। हाल ही में एक्टर ने एक्टर इरफान खान की कब्र को लेकर भी कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने कब्र को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

शेखर सुमन का ट्वीट

शेखर सुमन ने इरफ़ान खान की कब्र की तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्वीट किया हैं जिसमें उन्होंने लिखा “ये दिवंगत एक्टर इरफान खान की कब्र है। क्या ये आपको जिंदगी के बारे में कुछ सिखाती है? इतनी लोकप्रियता, अंतराष्ट्रीय सम्मान के बाद आप अकेले एक खराब हालातों में मौजूद कब्र में अकेले होते हैं। क्या इंडस्ट्री जागेगी और कम से कम इस जगह पर सफेद मार्बल के साथ एक खूबसूरत समाधि लेख तैयार करने की कोशिश करेगी? “



ये भी देखें: PM मोदी देंगे संदेश, वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित

बेटे ने शेयर की सफाई के बाद तस्वीर

आपको बता दें, हाल ही में इमार्र खान के बेटे बाबिल भी अपने पिता के कब्र की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था की उनके पिता को ऐसे हरे भरे वातावरण काफी पसंद हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा था “मेरे पिता को इसी तरह का अंदाज पसंद था। मेरी मां ने हाल ही में मेरे पिता की कब्र के आसपास मौजूद हरियाली को लेकर लिखा था क्योंकि कई फैंस को लग रहा था कि यहां काफी चीजें बिखरी और गंदी हुई पड़ी हैं। लेकिन आपको समझना होगा कि मेरे पिता हमेशा पेड़-पौधों और घास के आसपास रहना पसंद करते थे। हालांकि यहां से प्लास्टिक, कचरा और ऐसी ही गंदी चीजें हटा ली जाती हैं। ”

ये भी देखें: ट्रंप का दावाः बिडेन को दी पहली मात, अब बहस का प्रारूप बदलने की तैयारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story