×

पाकिस्तान देख नहीं पाएगा ये! अब अभिनंदन दिखेंगे फिल्मी पर्दे पर

बॉलीवुड में आज कल देश में चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक के मुद्दे पर फिल्म बनाई जा रही है। बहुत सी फ़िल्में देश के ऊपर बनाई गयी हैं और आगे बनाने के लिए काम भी चल रहा है। उरी, बटला हाउस जैसी फिल्में बन भी चुकी हैं। लेकिन अब बॉलीवुड ने भारतीय जवानों को ट्रिब्यूट देने के लिए एक फिल्म बनाने का फैसला किया है।

Roshni Khan
Published on: 23 Aug 2019 7:39 AM GMT
पाकिस्तान देख नहीं पाएगा ये! अब अभिनंदन दिखेंगे फिल्मी पर्दे पर
X

मुंबई: बॉलीवुड में आज कल देश में चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक के मुद्दे पर फिल्म बनाई जा रही है। बहुत सी फ़िल्में देश के ऊपर बनाई गयी हैं और आगे बनाने के लिए काम भी चल रहा है। उरी, बटला हाउस जैसी फिल्में बन भी चुकी हैं। लेकिन अब बॉलीवुड ने भारतीय जवानों को ट्रिब्यूट देने के लिए एक फिल्म बनाने का फैसला किया है। बालाकोट एयरस्ट्राइक में अपनी बहादुरी की वजह से अभिनंदन को सरकार से वीर चक्र मिला है। यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के उपर बनेगी। इस फिल्म में अभिनंदन के योगदान का जिक्र भी होगा।

ये भी देखें:ऑनलाइन सेक्स रैकेट: पोल खुली तो सामने आया पूरा कारनामा

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने फिल्म बनाने की अनुमति ले ली है

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को फिल्म बनाने की अनुमति मिली है। फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और आगरा में की जाएगी। शूटिंग की शुरुआत साल 2020 में किए जाने का अंदाजा लगा जा रहा है। फिल्म को तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु) में बनाया जाएगा।

फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा- एक प्राउड इंडियन, एक देशभक्त और फिल्मों से जुड़े होने के नाते ये हमारी ड्यूटी है कि हम लोगों को बताएं कि हमारी इंडियन आर्मी कितनी सक्षम है। ये फिल्म एक खास जरिया है जिससे हम इंडियन आर्मी और जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन की उपलब्धियां दिखा सकते हैं।

उन्होंने कहा, पाकिस्तानी सीमा में घुसने के बाद किस तरह उन्होंने सर्वाइव किया, कैसे वे सब्र से डंटे रहे और महफूज वापस लौटे- ये सारी बातें लोगों को दिखाने लायक हैं। बालाकोट स्ट्राइक भारत की तरफ से की हुई एक वेल प्लांड एयर स्ट्राइक थी। मैं शुक्रगुजार हूं कि IAF ने हम पर भरोसा किया है और हम उम्मीद करते हैं कि फिल्म के साथ न्याय करने में सफल होंगे।

ये भी देखें:Happy Janmashtami: अगर नहीं बना पा रहे 56 भोग तो श्रद्धापूर्वक करें ये काम

आपको बता दें कि साल 2019 की शुरुआत में विवेक ओबेरॉय ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में मोदी का किरदार निभाया था। फिल्म पर्दे पर ज्यादा नहीं चल पाई थी। इस फिल्म से दर्शकों को खास उम्मीदें होंगी। लोग स्क्रीन पर रियल हीरो विंक कमांडर अभिनंदन को देख कर खुश होंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story