×

Nitin Desai Death: आत्महत्या नहीं हत्या थी नितिन देसाई की मौत? पुलिस ने किया नया खुलासा

Nitin Desai Death: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या को लेकर पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 5 Aug 2023 8:28 AM GMT
Nitin Desai Death: आत्महत्या नहीं हत्या थी नितिन देसाई की मौत? पुलिस ने किया नया खुलासा
X
Nitin Desai Death (Image credit: Instagram)

Nitin Desai Death: इन बॉलीवुड इंडस्ट्री में मानो जैसे मातम छाया हुआ है। इंडस्ट्री ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जो अब हमसे हमेशा के लिए दूर हो गया है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल, मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जी हां...नितिन देसाई की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एडलवाइस और ईआरसी कंपनी के अधिकारियों ने नितिन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

नितिन की आत्महत्या या हत्या?

दरअसल, नितिन देसाई की पत्नी नैना देसाई ने यह आरोप लगाया है कि एडलवाइस और ईआरसी कंपनी के अधिकारियों ने नितिन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस भी दर्ज कर लिया है, जिसमें रासेश शाह, एडलवाइन केचेयरमैन केयूर मेहता, स्मित शाह, ईआरसी कंपनी के आरके बंसल और जितेंद्र कोठारी का नाम शामिल है। नितिन की पत्नी का कहना है कि आत्महत्या से पहले नितिन ने अपने फोन का वायस रिकॉर्डर यूज किया था और वकील वृंदा को मैसेज भेजा था।

नितिन ने क्या किया था रिकॉर्ड?

दरअसल, आत्महत्या से पहले नितिन ने जो वायस रिकॉर्ड किया था, उसमें वह कह रहे थे - ''रसेश शाह मीठा बोलते हैं, लेकिन उन्होंने मेरे स्टूडियो पर कब्जा कर लिया है। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। अब मैं उन्हें फोन कर रहा हूं। 100 से ज्यादा बार कॉल कर चुका हूं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे हैं और ये लोग मुझे बार-बार परेशान कर रहे हैं और दोगुना कर्ज चढ़ाकर मुझे बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं। वह अपने निजी फायदे के लिए मेरे पर दबाव डाल रहे हैं।''

नितिन देसाई पर था करोड़ों का कर्ज

बता दें कि नितिन देसाई का शव 2 अगस्त 2023 को उनके स्टूडियो में ही पंखे से लटका हुआ मिला था। उनकी मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। नितिन ने अपने मौत से पहले 11 ऑडियो मेसेज रिकॉर्ड किए थे, जिसकी जांच पुलिस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन देसाई पर लगभग 180 करोड़ रुपए का कर्ज है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story