×

Nitin Desai से Sushant Singh Rajput तक, इन सेलेब्स ने खुदकुशी कर दुनिया को कहा अलविदा

Celebs Died By Suicide: आज यहां हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में तो कामयाबी हासिल की, लेकिन अपनी जिंदगी से हार गए। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 4 Aug 2023 4:52 AM GMT
Nitin Desai से Sushant Singh Rajput तक, इन सेलेब्स ने खुदकुशी कर दुनिया को कहा अलविदा
X

Celebs Died By Suicide: कभी-कभी वाकई लगता है, जैसे हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को नजर लग गई है। एक के बाद एक हमारे चमकते सितारे हमसे हमेशा के लिए दूर हो गए। ऐसा क्यों होता है कि अपने करियर में आगे बढ़ने वाले सेलेब्स अपनी जिंदगी से हार जाते हैं और आत्महत्या जैसा बढ़ा कदम उठा लेते हैं। आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो अपने कामयाब करियर के बाद भी अपनी जिंदगी से हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए।

नितिन देसाई (Nitin Desai)

नितिन देसाई की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। 2 अगस्त 2023 को उन्हें अपने ही एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 करोड़ रुपयों का कर्ज था, जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा परेशान थे।

तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma)

एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को अपने टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा की मौत के बाद उनके को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में शीजान के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक सभी को सदमा दे दिया था। 14 जून 2020 को सुशांत की लाश उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। कुछ माह जेल में रहने के बाद रिया को सबूत ना मिलने के कारण बरी कर दिया गया था।

प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee)

टीवी की फेमस एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 24 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। प्रत्युषा को टीवी सीरियल बालिका वधु से घर-घर में पहचान मिली थी, लेकिन साल 2016 में उन्होंने अपने ओशिवारा अपार्टमेंट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्युषा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में चल रही दिक्कतों से परेशान थीं और उनका उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह संग रिलेशन भी कुछ ज्यादा अच्छा नहीं था।

पल्लवी डे (Pallavi Dey)

बंगाली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा पल्लवी डे खुदकुशी कर सभी को हैरान कर दिया था। पल्लवी का शव साल 2022 में कोलकाताके गार्फा में उनके फ्लैट में मिला था।

पुलिस ने जांच में उनकी मौत को आत्महत्या बताया था, लेकिन बाद में पल्ली के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनके लवर सागनिक चक्रवर्ती ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसे परेशान होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story