×

Gadar 2: सालों से दर-दर भटक रहा था गदर फिल्म का ये एक्टर, अब जा कर किया चौकाने वाला खुलासा

Gadar 2 Actor Luv Sinha: लव सिन्हा ने इंडस्ट्री के बारे में एक हैरतरंग खुलासा कर दिया है, जिसे सुन आप शॉक्ड हो जाएंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Aug 2023 5:21 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2023 5:54 AM GMT)
Gadar 2: सालों से दर-दर भटक रहा था गदर फिल्म का ये एक्टर, अब जा कर किया चौकाने वाला खुलासा
X
Gadar 2 Actor Luv Sinha (Photo- Social Media)
Gadar 2 Actor Luv Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज बॉलीवुड फिल्मों में खूब नाम कमा रहीं हैं। हालांकि उनका करियर भी ज्यादा हिट नहीं रहा, लेकिन फिर भी वह साल भर में एकात फिल्मों में नजर आ जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तरह इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना चुकीं हैं, लेकिन उनके भाई लव सिन्हा (Luv Sinha) आज भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए तरस रहें हैं। इसी बीच लव सिन्हा ने इंडस्ट्री के बारे में एक हैरतरंग खुलासा कर दिया है, जिसे सुन आप शॉक्ड हो जाएंगे।

लव सिन्हा का बड़ा खुलासा

लव सिन्हा ने हाल ही में अपने द्वारा दिए गए इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इंडस्ट्री में बहुत से लोगों की मदद की है, जो आज एक बड़े अभिनेता बन चुके हैं, लेकिन उन लोगों ने उनकी मदद नहीं की। लव सिन्हा ने यह भी बताया कि एक बार तो उनके एक करीबी ने उन्हें एक्टिंग वर्कशॉप में भी देखा था, लेकिन फिर उन्होंने भी लव को काम नहीं दिया। लव ने आगे कहा इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं, लेकिन उन्हें दूसरा मौका बड़ी ही आसानी से मिल जाता है, लेकिन उन्हें किसी ने भी एक भी मौका नहीं दिया।

गदर 2 में नजर आ रहें लव सिन्हा

अभिनेता लव सिन्हा काफी समय से मौके के इंतजार में थे, फिर जाकर उन्हें "गदर 2" (Gadar 2) में मौका मिला। हालांकि उनका किरदार बहुत छोटा है और डायलॉग भी उतना नहीं है, लेकिन फिर भी वह छाएं हुए हैं। बाकी तो आप सब देख ही रहें हैं कि "गदर 2" बॉक्स ऑफिस पर किस तरह गदर मचाए हुए है। बताते चलें कि लव सिन्हा "गदर 2" में सिमरत कौर के भाई के किरदार में दिखाई दे रहें हैं।

साल 2010 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

लव सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म "सदियां" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद उन्हें ज्यादा मौका भी नहीं मिला और उनका करियर उड़ान भरने की जगह ठप हो गया। हालांकि अब जाकर उन्हें "गदर 2" में मौका मिला। उम्मीद है कि अब शायद "गदर 2" फिल्म में उनके काम को देख लोग उन्हें काम देना शुरू कर दें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story