×

भारत आई हॉलीवुड एक्ट्रेस, बंदरों ने रुम में घुसकर किया ये कारनामा

गेम्स ऑफ थ्रोन्स फेम एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एमिलिया के इस ट्रिप में रोज लेस्ली भी उनके साथ हैं।

Shreya
Published on: 30 Aug 2019 10:54 AM GMT
भारत आई हॉलीवुड एक्ट्रेस, बंदरों ने रुम में घुसकर किया ये कारनामा
X
भारत आई हॉलीवुड एक्ट्रेस, बंदरों ने रुम में घुसकर किया ये कारनामा

मुम्बई: गेम्स ऑफ थ्रोन्स फेम एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एमिलिया के इस ट्रिप में रोज लेस्ली भी उनके साथ हैं। रोज लेस्ली भी गेम्स ऑफ थ्रोन्स का हिस्सा थीं। क्लार्क ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, नमस्कार इंडिया, ये कोई ऐड नहीं है बल्कि ये दोनों लड़कियां भारत में हैं।

यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा के बाद बहन परिणीति भी चली अब हॉलीवुड के रास्ते

साथ ही उन्होंने लिखा कि बंदरों द्वारा उन्हें लूट लिया गया है। जी हां भारत में एमिलिया और रोज को बंदरों का सामना करना पड़ा था। जहां बंदरों ने उनके कमरे में घुसकर फल चुराए थे। फिलहाल एमिलिया और रोज दोंनो इस समय हिमालय में घुमते हुए नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़े: दीपिका की प्रेग्नेंसी पर मचा हल्ला, जाने क्या है इसकी सच्चाई

क्लार्क ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। क्लार्क ने इस दौरान बंदरों की फोटो भी शेयर की हैं। जिसमें बंदर टेबल पर बैठे हुए हैं और फल खाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। क्लार्क ने एक और फोटो भी शेयर की है जिसमें क्लार्क किताब पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

Shreya

Shreya

Next Story