×

बौखलाई वीना! पाकिस्तान हुआ बेइज्ज़त, इस क्रिकेटर ने लगाई लताड़

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान का खून बार बार उबाल मार रहा है। कश्मीर में लोगों की खुशी पाकिस्तान से देखी नहीं जा रही। इसलिए पाकिस्तान कुछ ना कुछ उल्टा सीधा कर दे रहा है ताकी भारत की शांति भंग हो। अभी कुछ समय पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर विवादित ट्वीट किया और इस मामले में एक्ट्रेस वीना मलिक ने उनका साथ दिया।

Roshni Khan
Published on: 29 Aug 2019 6:35 AM GMT
बौखलाई वीना! पाकिस्तान हुआ बेइज्ज़त, इस क्रिकेटर ने लगाई लताड़
X

मुंबई: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान का खून बार बार उबाल मार रहा है। कश्मीर में लोगों की खुशी पाकिस्तान से देखी नहीं जा रही। इसलिए पाकिस्तान कुछ ना कुछ उल्टा सीधा कर दे रहा है ताकी भारत की शांति भंग हो। अभी कुछ समय पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर विवादित ट्वीट किया और इस मामले में एक्ट्रेस वीना मलिक ने उनका साथ दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अफरीदी की इस हरकत पर उनको करारा जवाब दिया।

ये भी देखें:मंहगाई में भी लिपस्टिक पर उड़ रहा सबसे ज्यादा पैसा

अफरीदी ने किया ट्वीट



अफरीदी ने 28 अगस्त बुधवार को ट्वीट कर ऐलान किया, 'पीएम इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद में उपस्थित रहूंगा। कश्मीरी भाईयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। 6 सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाउंगा।'

अफरीदी के इस ट्वीट को शेयर करते हुए वीना मलिक ने लिखा- 'शाहिद अफरीदी सही दिशा में अच्छा कदम। समझदार, जागरुक और जिम्मेदार नागरिक एक कारण की वजह से आगे आते हैं और इस बार ये कारण है कश्मीर जो हमारे दिल के पास है।'



गौतम गंभीर ने दिया तगड़ा जवाब



अफरीदी के इस ट्वीट पर गौतम गंभीर भड़क गए। उन्होंने लिखा- 'दोस्तो, इस फोटो में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि उन्हें शाहिद अफरीदी को अगली बार शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए जिससे कि यह साबित हो सके कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं।'

ये भी देखें:ये 10 काम! हिट हैं फिट रहने के लिए, तुरंत अपनाएं इन्हें

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपने एक संबोधन में कहा था कि कश्मीर के लोग हर हफ्ते शुक्रवार को सड़कों पर उतरें। जब तक कश्मीर आजाद नहीं होता तब तक उसके साथ हैं। इमरान यहीं नहीं रुके, और भारत को गीदड़भभकी दे डाली। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार है, युद्ध हुआ तो दोनों देशों में तबाही मच जाएगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story