×

ये 10 काम! हिट हैं फिट रहने के लिए, तुरंत अपनाएं इन्हें

इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं ताकि शरीर चुस्त-फुर्त तो रहे ही साथ में हाइड्रेट्ड भी रहे। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो खाली पानी नहीं पी पाते हैं। अगर आप भी इसी श्रेणी में हैं तो आप नींबू पानी भी पी सकते हैं।

Manali Rastogi
Published on: 29 Aug 2019 6:01 AM GMT
ये 10 काम! हिट हैं फिट रहने के लिए, तुरंत अपनाएं इन्हें
X

लखनऊ: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने आप को फिट नहीं रख पाते हैं। ऐसे में हमे कई तरीके की बीमारियां हो जाती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं कि अपनी लाइफस्टाइल कैसे ठीक करनी है तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि आज हम बताने वाले हैं ऐसे 10 उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप फिट रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मंहगाई में भी लिपस्टिक पर उड़ रहा सबसे ज्यादा पैसा

आइए, जानते हैं फिट रहने के 10 उपायों के बारे में:

  1. सुबह उठकर हल्का गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं।
  2. स्वस्थ रहने के लिए सुबह पेट भरकर ब्रेकफास्ट करना चाहिए। इससे आपकी बहुत-सी हैल्थ प्रॉब्लम्स दूर रहती है। इसके अलावा अपने ब्रेकफास्ट में विटामिन्स, मिनरल्स, पोटेशियम, फोलेट, फाइबर और प्रोटीन युक्त फूड्स का सेवन करें।
  3. दोपहर को लंच करने के बाद 1 गिलास लस्सी जरूर पीएं। इससे आपका खाना भी डाइजेस्ट हो जाएगा और आप कई बीमारियों से बचे भी रहेंगे।
  4. रात को खाने के बाद 1 गिलास दूध पीना न भूलें। आप चाहे तो दूध में तुलसी, बादाम या कुछ और मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और आपका खाना भी डाइजेस्ट हो जाएगा।
  5. जब आप किसी भी चीज को फ्रिज से निकालते हैं तो इन्हें सामान्य तापमान तक आने में काफी समय लग जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि फ्रिज से निकाली हुई किसी भी चीज को आप कम के कम 1 घंटे बाद ही खाएं।
  6. रात को ज्यादा खाना खाने से नींद अच्छी नहीं आती और वह ठीक से पच भी नहीं पाता। इसलिए रात को ज्यादा खाना न खाएं। आप दोपहर को पेटभर खाना खा लें या शाम की चाय के साथ कुछ स्नैक्स खा लें।
  7. रात को लस्सी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। लस्सी हमेशा सुबह या दोपहर में पीनी चाहिए।
  8. भोजन करने के बाद कम से कम 15-20 मिनट जरूर चलें। इससे न सिर्फ आपका खाना अच्छी तरह पच जाता है बल्कि इससे आप हमेशा स्वस्थ भी रहते हैं।
  9. दोपहर के भोजन में अजवाइन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे न सिर्फ आपका पेट साफ रहता है बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है।
  10. आजकल लोग जल्दी-जल्दी और डाइनिंग टेबल पर बैठकर ही खाना खाते हैं लेकिन खाना हमेशा नीचे बैठकर और अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती है।

यह भी पढ़ें: हर साल मैं करूं तीज ओ सांवरिया, साजन लगे तुझे मेरी भी उमरिया

इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं ताकि शरीर चुस्त-फुर्त तो रहे ही साथ में हाइड्रेट्ड भी रहे। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो खाली पानी नहीं पी पाते हैं। अगर आप भी इसी श्रेणी में हैं तो आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। इसकी मदद से आप दिनभर चुस्त-फुर्त रहेंगे। साथ ही, आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story