×

Priyanka Chopra Husband: पति संग रोमांटिक डेट पर निकली प्रियंका, वायरल हुई तस्वीरें

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं ये तस्वीरें।

Ruchi Jha
Published on: 24 April 2023 12:32 PM GMT
Priyanka Chopra Husband: पति संग रोमांटिक डेट पर निकली प्रियंका, वायरल हुई तस्वीरें
X
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra Nick Jonas Latest Photo: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन इतना बिजी होने के बाद भी वह अपने परिवार के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस को उनके पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक डेट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पति निक जोनस संग डेट पर निकली प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका रोम में थाई-हाई स्लिट वाली ब्लैक सिल्क ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसके साथ एक लॉन्ग ब्लैक ओवरकोट और मैचिंग वेजेज पेयर किया था। साथ ही मैचिंग स्लिंग बैग भी कैरी किया था।

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने ग्रीन कलर का वैलेंटिनों प्लंज नेकलाइन गाउन पहना हुआ था। इन तस्वीरों में प्रियंका-निक के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका ग्रीन गाउन में खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं निक ने ब्लू कोट-पेंट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

फैंस प्रियंका और निक की जोड़ी की कर रहे तारीफ

अब जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की ये तस्वीर सामने आई फैंस ने कमेंट की भरमार कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ी।' तो किसी ने लिखा, “वाह हॉट एनपी!!! साथ में ख़ूबसूरत दिखते हैं। इन दोनों को डेट नाईट एंजॉय करना अच्छा लगता है।” किसी ने लिखा, 'कितना प्यारा कपल है।'

जल्द रिलीज होगी प्रिंयका की सीरीज

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इसी के साथ प्रियंका रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, उनके पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं की गई है। अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने फिल्म की रिलीज को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस समय कैटरीना और आलिया के साथ-साथ वह भी काफी बिजी चल रही हैं। हालांकि, फिल्म को अगले साल तक रिलीज करने की उम्मीद है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story