×

Priyanka Chopra: जब मीडिया के सामने रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई थी बड़ी घटना, कहा- 23 साल के करियर में...

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया भर में नाम कमा रहीं हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म "सिटाडेल" में अपने किरदार के लिए खूब वाहवाही लूट रहीं हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2023 12:58 PM GMT
Priyanka Chopra: जब मीडिया के सामने रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई थी बड़ी घटना, कहा- 23 साल के करियर में...
X
Priyanka Chopra Outfit (Photo- Social Media)
Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया भर में नाम कमा रहीं हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म "सिटाडेल" में अपने किरदार के लिए खूब वाहवाही लूट रहीं हैं, साथ ही हाल ही में उनकी फिल्म "लव अगेन" भी रिलीज हुई है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने साथ हुई एक घटना का खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

रेड कारपेट पर जब गिर पड़ी थी प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपने ड्रेसिंग स्टाइल और काम की वजह से खूब तारीफें बटोरती हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले ही उनके आउटफिट की वजह से उनके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई थी। दरअसल फिल्म "लव अगेन" के प्रीमियर के दौरान ही प्रियंका चोपड़ा अपने हील्स की वजह से पपराजी के सामने ही गिर पड़ी थी।

एक इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर गिरने का खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि लव अगेन की प्रीमियर के दौरान लंबे गाउन की वजह से मैं रेड कार्पेट पर गिर गई थीं और ये घटना प्रेस और पैपराजी के सामने हुई थी, जिसकी वजह से मुझे अपमानित भी महसूस हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, "मैंने इस बारे में बात नहीं की है, क्योंकि मैं हर रोज सोशल मीडिया पर इस चीज को देखने की कोशिश करती हूं। आप जानते हैं, रेड कार्पेट प्रेस के लोगों से भरा होता है, प्रेस के लोगों के सामने ही मैं रेड कार्पेट पर गिर गई थी. जैसे ही मैं गिरी सभी पैपराजी ने अपने कैमरे बंद कर दिए, ये कुछ ऐसा था जो मैंने अपने 23 साल के करियर में कभी नहीं देखा था।"

प्रियंका चोपड़ा ने की पपराजी की तारीफ

रेड कारपेट पर प्रियंका जैसे ही गिरी वहां मौजूद पपराजी ने अपने कैमरे तुरंत बंद कर दिए और एक्ट्रेस को समय दिया। हालांकि प्रियंका ने बताया था कि वह इस दौरान बेहद डर गईं थीं क्योंकि ये चीज जल्दी छिपती नहीं हैं, हालांकि पपराजी की समझदारी की वजह से प्रियंका की गिरने की तस्वीरें आज तक सामने नहीं आईं हैं और इसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने पपराजी का शुक्रिया अदा भी किया।

फिल्म "लव अगेन" के प्रीमियर लुक के बारे में बताएं तो प्रियंका चोपड़ा, नीना रिक्की के ब्लू ऑफ शॉल्डर गाउन में नजर आईं थीं, जो बेहद प्यारा लग रहा था। प्रियंका पर ब्लू गाउन बेहद जच रहा था, लेकिन बहुत ही ज्यादा लॉन्ग होने की वजह से उन्हें इस घटना का सामना करना पड़ गया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story