×

Priyanka Chopra: बेटी मालती संग शॉपिंग पर निकली प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुई अनसीन तस्वीरें

Priyanka Chopra: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ अनसीन तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती मैरी संग शॉपिंग करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 7 May 2023 11:41 AM GMT
Priyanka Chopra: बेटी मालती संग शॉपिंग पर निकली प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुई अनसीन तस्वीरें
X
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काम के साथ-साथ अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह अपने बिजी वर्किंग लाइफ के बीच बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अब हाल ही में प्रियंका अपनी लाडली संग शॉपिंग करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग की शॉपिंग

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए उसके लिए खिलौने खरीदती नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में मालती ड्रिंक्स की ट्रॉली के पास घुटनों के बल खड़ी नजर आ रही हैं। अन्य एक में वह बच्चों के साथ घिसलते हुए खेलती दिख रही हैं। इस दौरान मालती अंब्रेला प्रिंट फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं। फैंस मालती और प्रियंका की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में निक जोनास के साथ मेट गाला 2023 में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' की प्रमोशन में बिजी हैं और बुधवार को उन्हें को स्टार सैम ह्यूगन के साथ न्यूयॉर्क प्रीमियर में देखा गया था।

जब प्रियंका ने निक संग शेयर की थीं खूबसूरत तस्वीरें

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे थे। इस दौरान प्रियंका ने ग्रीन कलर का वैलेंटिनों प्लंज नेकलाइन गाउन पहना हुआ था। इन तस्वीरों में प्रियंका-निक के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही थीं। जहां प्रियंका ग्रीन गाउन में खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं निक ने ब्लू कोट-पेंट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे था।

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इसी के साथ प्रियंका रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, उनके पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली है।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं की गई है। अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने फिल्म की रिलीज को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस समय कैटरीना और आलिया के साथ-साथ वह भी काफी बिजी चल रही हैं। हालांकि, फिल्म को अगले साल तक रिलीज करने की उम्मीद है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story