×

Priyanka Chopra: बेहद ड्रीमी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें, एकटक देखते रह जायेंगे आप

Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड पर्दे पर सालों राज करने के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाईं हुईं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 May 2023 10:12 AM GMT
Priyanka Chopra: बेहद ड्रीमी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें, एकटक देखते रह जायेंगे आप
X
Priyanka Chopra-Nick Jonas (Photo- Social Media)
Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड पर्दे पर सालों राज करने के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाईं हुईं हैं। वह कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म "सिटाडेल" में दिखाईं दीं थीं और अपने किरदार के लिए खूब वाहवाही भी लूट रहीं हैं। "सिटाडेल" को दुनियाभर के दर्शकों से प्यार मिल रहा है, इसी बीच एक्ट्रेस की एक और फिल्म "लव अगेन" भी रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ इंटरनेशनल स्टार अपनी तस्वीरों और अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कराया बेहद प्यारा फोटोशूट

आजकल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस की चांदी ही चांदी है। जी हां!! दोनों की एक के बाद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल रहीं हैं। प्रियंका और निक की इतनी नई-नई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो बेहद ड्रीमी है। यकीनन उन्हें देख हर कपल अपनी ऐसी ही तस्वीरें खिंचवाना चाह रहा होगा। प्रियंका के आउटफिट की बात करें तो सभी बेहद यूनिक हैं और बस फैंस उन्हें निहारते रह जा रहें हैं।

जलपरी बन निक के साथ दिया रोमांटिक पोज

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की साथ कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू कलर की बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में वह जलपरी की तरह लग रहीं हैं। वहीं निक सूट बूट में अपनी लेडी लव के साथ पोज देते दिख रहीं हैं। प्रियंका और निक का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया।

निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, हैं यहां जिस फोटो की बात कर रहें हैं उसमें वह निक संग बेहद ही रोमांटिक पोज दे रहीं हैं। पिंक कलर के रिवीलिंग आउटफिट में प्रियंका निक की बाहों में खोई हुईं हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने रेड ड्रेस में इंटरनेट पर लगाई थी आग

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर रेड कलर की ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह बेहद ही हॉट और ग्लैमरस लग रहीं थीं। इन तस्वीरों में भी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग किलर पोज दिए थे। निक और प्रियंका की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं।

मेट गाला में प्रियंका ने बिखेरा था जलवा

प्रियंका चोपड़ा 1 मई को आयोजित हुए सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला में भी शिरकत की थी। प्रियंका ने लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। ब्लैक कलर के हॉट आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा का लुक देखते बन रहा था, खासतौर पर प्रियंका के नेकलेस ने एक अलग ही बज क्रिएट किया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story