×

Priyanka Chopra ने शेयर की मैजिकल नाइट की तस्वीरें, इस रात में बहुत कुछ था खास, देखिए

Priyanka Chopra Latest Photos: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 16 April 2023 9:35 AM GMT
Priyanka Chopra ने शेयर की मैजिकल नाइट की तस्वीरें, इस रात में बहुत कुछ था खास, देखिए
X
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra Latest Photos: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जहां इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं, तो वहीं वह अपने परिवार को भी पूरा टाइम दे रही हैं।

प्रियंका ने परिवार संग कंसर्ट में किया एंजॉय

हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के रॉयल अल्बर्ट म्यूजिक कंसर्ट में बेटी मालती व मां संग हिस्सा लिया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पति निक जोनस के साथ कैमरे के लिए रोमांटिक पोज देती दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों में निक के साथ उनकी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी दिख रही हैं, जिन्होंने अपने पिता के इस कंसर्ट में स्टेज डेब्यू कर लिया है। मालती ने इस दौरान हेडफोन भी लगाए हुए थे।

तस्वीरों में प्रियंका का यूनिक हेयरस्टाइल देखने को मिल रहा है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बॉडी फिटेड लॉन्ग ड्रेस कैरी की हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं उनके पति निक ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

इन तस्वीरों में मां बेटी का प्यार भरा बॉन्ड भी देखने को मिला। दरअसल, प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं, जिन्हें प्रियंका के सिर पर किस करते हुए देखा जा सकता है।

इस कंसर्ट के लिए प्रियंका ने अपनी मां मधु को खुद तैयार किया था। उन्होंने मां के बाल कर्ल करते हुए भी एक स्पेशल तस्वीर शेयर की है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

इन तस्वीरों को अपने इंस्टा पर साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ''क्या रात थी।'' फैंस को प्रियंका की तस्वीरें काफी पसंद आ रही है और वह जमकर फोटोज पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास 'सिटाडेल' के अलावा 'लव अगेन' जैसी कई हॉलीवुड फिल्में हैं। इसी के साथ प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story