×

घर बैठे खुशखबरी: अब नहीं होंगे बोर, आ रहा एंटरटेनमेंट का नया प्रोग्राम

महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके चलते सभी को अपने घर पर ही रहना होगा। लेकिन ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

Vidushi Mishra
Published on: 27 March 2020 6:20 AM GMT
घर बैठे खुशखबरी: अब नहीं होंगे बोर, आ रहा एंटरटेनमेंट का नया प्रोग्राम
X
घर बैठे खुशखबरी: अब नहीं होंगे बोर, आ रहा एंटरटेनमेंट का नया प्रोग्राम

नई दिल्ली : महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके चलते सभी को अपने घर पर ही रहना होगा। लेकिन ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसके ध्यान में रखते हुए एक अच्छी खबर सुनने को मिली है। जीं हां केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। जिससे लोगों का मनोरजंन और समय भी बीत सके।

ये भी पढ़ें... एक्टर का हुआ निधन, गमगीन हुई पूरी फिल्म इंडस्ट्री

आ रही है रामानंद की रामायण

दर्शकों को ये खुशखबरी प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी है। वो ट्वीट करते हैं- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।

रामानंद सागर की रामायण जैसा कहीं नहीं

ऐसे में आज सरकार ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है। रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी। शो का हर किरदार अमर हो गया था। आज भी लोग शो के किरदारों को शो में निभा रहे किरदार के जान से जानते हैं। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन रामानंद सागर की रामायण जैसा कहीं नहीं दिखा।

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें असल जीवन में भी भगवान का दर्जा दिया गया था।

ये भी पढ़ें... सोशल डिस्टेंसिंग:समझाने सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी,कोरोना से बचने के दिए गुरु मंत्र

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story