×

सपना ने अपने इस गाने से लूटा लोगों का दिल, करोड़ों ने किया लाइक

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी।

Newstrack
Published on: 12 July 2023 8:32 AM GMT
सपना ने अपने इस गाने से लूटा लोगों का दिल, करोड़ों ने किया लाइक
X

लखनऊ: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का एक नया विडियो सांग यू-ट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। जिसको लगभग दो करोड़ लोगों ने देखा है। सपना चौधरी ने बीते सालों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सपना जहां शुरुआत में केवल हरियाणा- पंजाब तक ही पहचानी जाती थीं वहीं अब वो पूरे देश में जानी जाती हैं। कलर्स चैनल के मशहूर शो बिग-बॉस सीजन-11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं ।

ये भी देखें : अन्तर्राष्ट्रीय मानकों में लगातार आगे बढ़ रहा भारत

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी।

उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया। सपना ने एक हरियाणवी गाने गाने 'सॉलिड बॉडी रै' पर मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए गाने पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा।

वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं

जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों में भी पहचान मिली। उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं।

वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म नानू की जानू में सपना ने अहम किरदार निभाया और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया है।

ये भी देखें : देश में घुसे आतंकी: अलर्ट जारी, इन शहरों में मचा सकते हैं तबाही

गौरतलब है कि सपना चौधरी के गाने और विडियो यू-ट्यूब पर अक्सर उनके छाए रहते हैं। इन दिनों उनका एक गाना यू-ट्यूब पर बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है।

इस गाने में सपना 'छोरी बिंदास' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इसमें सपना एक अलग ही लुक में नजर आ रही हैं जिसमें वो लहंगा चोली पहनी हुई हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि अब तक इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा और पसंद किया जा चुका है ।

Newstrack

Newstrack

Next Story