×

Birthday Special: इन फिल्मों से मार्क रफेलो ने कमाया खूब नाम, दुनिया भर में हैं फैंस

हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मार्क रफेलो जिन्होंने अपने अलग किरदार से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। आज मार्क अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Monika
Published on: 22 Nov 2020 3:57 AM GMT
Birthday Special: इन फिल्मों से मार्क रफेलो ने कमाया खूब नाम, दुनिया भर में हैं फैंस
X
इन फिल्मों से मार्क रफेलो ने कमाया खूब नाम, दुनिया भर में हैं फैंस

हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मार्क रफेलो जिन्होंने अपने अलग किरदार से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। आज मार्क अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। मार्क रफेलो के इस जन्मदिन पर आज हम उनके कुछ हिट फिल्मों के बारे में बात करने वाले हैं, जिसकी वजह से आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मार्क रफेलो का जन्म 22 नवंबर, 1967 में हुआ। साल 1990 में इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक फ़िल्में खुद मिलती गई। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें इन फिल्मों के लिए जाना जाता है..

यू कैन काउंट ऑन मी (2000)

इस ड्रामा फिल्म में भाई और बहन के रूप में लौरा लिननी और मार्क रफेलो स्टार को दिखाया गया है। लौरा एक सिंगल मां हैं , जो अपने बेटे को पालने के लिए दिन रात एक कर काम करती हैं। जब उसका भाई टेरी (मार्क रफ़ालो )आता है तो लौरा और उसके बेटे दोनों का जीवन बदल जाता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन कुछ परस्थिति ऐसी हो जाती हैं जिसके चलते लिननी को अपने भाई की मदद करने या अपने बेटे की रक्षा करने के बीच चुनना पड़ता है।

ज़ोडिक (2007)

ये फिल्म एक्टर जेक गिलेनहाल पर फिल्माई गई है। जो ज़ोडिक चक्र हत्यारे की अनसुलझी हत्याओं के बारे में बताता है। गिलेनहाल एक समाचार पत्र कार्टूनिस्ट होते हैं जो इस गुत्थी का पता लगाने के लिए निर्धारित होता है। मार्क रफेलो इस फिल्म में एक जासूस का किरदार निभाते हैं। फिल्म की स्टोरी एक सच्ची घटना पर आधारित है।

यह भी पढ़े: भारती सिंह गिरफ्तार: ड्रग्स केस में फंसी कॉमेडियन क्वीन, पीती हैं गांजा

द अवेंगेर्स (2012)

मार्क ने पहली बार इस फिल्म में ब्रूस बैनर का रोल किया जिसमें थोर, टोनी स्टार्क और कैप्टेन अमेरिका सहित मार्वल उनिवेर्स जैसे करैक्टर एक साथ नज़र आए ।

थोर: रग्नारोक (2017)

थोर: राग्नारोक तीसरी थोर फिल्म है और इसे ताइका वेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया था। जो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बाकी फिल्मों की तुलना में सबसे ज्यादा कॉमेडी विचित्र दृष्टिकोण देता है। रफेलो ने ब्रूस बैनर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया, पहली बार फिल्म के लिए हल्क के रूप में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: NCB लॉकअप में भारती की ऐसी गुजरी रात, पति हर्ष भी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018)

2018 की मोस्ट वांटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ एवेंजर्स का अनुसरण करता है क्योंकि वे खलनायक थानोस (जोश ब्रोलिन) के खिलाफ सामना करते हैं , वह छह इन्फिनिटी पत्थरों को खोजने और इकट्ठा करने का प्रयास करता है। पत्थर उसे अपनी इच्छानुसार कुछ भी करने की शक्ति देंगे और थानोस दुनिया की आधी आबादी का सफाया करना चाहता है।

एवेंजर्स: एंडगेम (2019)

एवेंजर्स: एंडगेम 2019 की अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म बनी। जो मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो टीम एवेंजर्स पर आधारित है। मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित की गई है। ये एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018) और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU)में 22 वीं फिल्म है।

यह भी पढ़ें: NCB की ताबड़तोड़ कार्रवाई: भारती सिंह के घर से मिली ड्रग्स, समन जारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story