×

विवादों से अनुराग कश्यप का पुराना नाता, लग चुका है यौन शोषण का आरोप

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स और प्रतिभाओं की खोज करने वाली एक कंपनी समेत कुछ अन्य परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। कश्यप फैंटम फिल्म्स के को-प्रमोटर हैं।

SK Gautam
Published on: 3 March 2021 10:57 AM GMT
विवादों से अनुराग कश्यप का पुराना नाता, लग चुका है यौन शोषण का आरोप
X
विवादों से अनुराग कश्यप का पुराना नाता, लग चुका है यौन शोषण का आरोप

मुंबई: अनुराग कश्यप आज एक बार फिर चर्चा में आ गए जब उनके घर समेत बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर और ऑफिस में आयकर विभाग ने छापा। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम फिल्म्स और प्रतिभाओं की खोज करने वाली एक कंपनी समेत कुछ अन्य परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। कश्यप फैंटम फिल्म्स के को-प्रमोटर हैं। अधिकारियों ने बताया कि आयकर चोरी की जांच के सिलसिले में मुंबई और पुणे में करीब 20 स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं अनुराग कश्यप

सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ‘सांड की आंख’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म 'दोबारा' से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है। बात करें तापसी पन्नू की तो वे 2020 में अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आईं थीं। उनकी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही साथ वो 'शाबाश मिट्ठू', 'हसीन दिलरुबा', 'शाबाश नायडू' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्में भी कर रही हैं।

anurag kashyap

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया बलात्कार का आरोप

पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट करके आरोप लगाया था कि अनुराग कश्यप ने 2014 में उनके साथ बलात्कार किया। अभिनेत्री ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद उनकी शिकायत पर अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 8 अक्टूबर को इस मामले में अनुराग कश्यप से करीब 8 घंटे पूछताछ भी हुई थी। हालांकि, अनुराग कश्यप ने आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।

ये भी देखें: सस्ता होगा पेट्रोल-डीजलः कम हो सकती हैं कीमतें, अगर सरकार इस पर काम करे

tapsee pannu-kangna ranout

क्या था मामला?

पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया। हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

ये भी देखें: रिया से लेकर किसान आंदोलन तक ऐसे चर्चा में रहीं तापसी पन्नू, जानें कब क्या कहा

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story