×

करन जौहर पर इसने लगाया ये गम्भीर आरोप, एक्टर्स को बताते हैं किसके साथ सोना है

करन जौहर और कंगना का 'नेपोटिज्म विवाद' तो आपको याद ही होगा। कंगना ने करन पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने और उसका झंडा बुलंद करने के आरोप लगाए थे।

Vidushi Mishra
Published on: 27 May 2019 8:41 AM GMT
करन जौहर पर इसने लगाया ये गम्भीर आरोप, एक्टर्स को बताते हैं किसके साथ सोना है
X

मु्म्बई: करन जौहर और कंगना का 'नेपोटिज्म विवाद' तो आपको याद ही होगा। कंगना ने करन पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने और उसका झंडा बुलंद करने के आरोप लगाए थे। ये कंट्रोवर्सी काफी समय चली थी। इस बार कंगना की बहन ने करन जौहर पर काफी गंभीर आरोप लगाया है।

यह भी देखें... जम्मू-कश्मीर को दहलाने की थी साजिश, सेना ने ऐसे बचाई जान

नेपोटिज्म पर तो चर्चा बीते कुछ महीनों में अब ठंडी पड़ गई है लेकिन कंगना की बहन रंगोली ने एक्टर और सोशल मीडिया पर एक्टिव 'फिल्म क्रिटिक' कमाल आर खान के ट्वीट के जवाब में कुछ ऐसा लिखा है जो करन को काफी बुरा लग सकता है।

केआरके ने ट्वीट किया था, मेरे सूत्रों के मुताबिक करन जौहर ने ईशान खट्टर को धर्मा प्रोडक्शन से बाहर कर दिया है।ऐसा ईशान के असभ्य बर्ताव की वजह से हुआ।अब वह ईशान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे।केआरके के इस ट्वीट पर रंगोली ने भी ट्वीट किया।

यह भी देखें... लोकतंत्र को रग-रग में जिंदा रखती है बीजेपी, लोकतंत्र हमारी आत्मा है: नरेंद्र मोदी

उन्होंने लिखा, करन जिन्हें लॉन्च करते हैं उनकी कमाई से बड़ा हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि वह ये भी बताते हैं क्या पहनना है और किसके साथ सोना है।

रंगोली ने आगे लिखा, प्रॉफिट पर्सेंटेज की बात हो तो मैं समझती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं।लेकिन अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैच अप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा।करियर गया भाड़ में, मन की शांति ज्यादा जरूरी है।खुद की नजरों में ही गिर जाओगे तो दुनिया में चार पैसे तो कमा लोगे मगर सही मायने में कुछ बन नहीं पाआगे।

यह भी देखें... नई मोदी सरकार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री, जानिए इनके नाम

अगर आप सोचते हैं कि केवल रंगोली ही कंगना की सफलता को लेकर खुलकर बात करती है तो उनकी मां आशा रनौत भी ऐसी ही हैं।हाल में मदर्स डे पर उन्होंने कंगना के करियर और सफलता पर बात की थी।उनका कहना था कि कंगना जिस तरह एक निडर महिला के तौर पर उभरी हैं।उस पर उन्हें गर्व होता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story