×

जेनिफर ने मारा करण सिंह ग्रोवर को थप्पड़! बेहद शर्मनाक है वजह

टीवी से अपनी करियर की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी लवलाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

Roshni Khan
Published on: 23 Feb 2020 5:09 AM GMT
जेनिफर ने मारा करण सिंह ग्रोवर को थप्पड़! बेहद शर्मनाक है वजह
X
जेनिफर ने मारा करण सिंह ग्रोवर को थप्पड़! बेहद शर्मनाक है वजह

मुंबई: टीवी से अपनी करियर की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी लवलाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। आज करण अपना 38वां बर्थडे माना रहे हैं। तो आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ पर्सनल बातें बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े:Ind vs NZ Day 3 Live Score: 348 रनों पर न्यूजीलैंड ऑलाउट, भारत 105 रन पीछे

इंडस्ट्री में सभी को पता है कि करण ने तीन शादी की हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा की उन्होंने दो शादी क्यों की थी। साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी करने वाले करण का मन हमेशा से दूसरी लड़की में लगा रहता था। ऐसे में कई बार श्रद्धा ने उन्हें रंगे हाथ भी पकड़ा था। ऐसे में जब करण की आदत में सुधार नहीं आया तो उनकी पहली पत्नी श्रद्धा ने करण से तलाक ले लिया।

तलाक मिलने के बाद भी करण दो लड़कियों को एक साथ डेट कर रहे थे। जिनमें एक थी कोरियोग्राफर निकोल और दूसरी जेनिफर विंगेट। करण ने एक साथ दोनों लड़कियों को शादी के लिए प्रपोज भी किया और 2012 में जेनिफर के साथ शादी के कर ली, इसके बाद भी उनकी आदत की वजह से वो जेनिफर के साथ भी लॉयल नहीं रह पाए।

जेनिफर ने इस वजह से मारा थप्पड़

शादी के बाद एक दिन जब करण सीरियल 'दिल मिल गए' के सेट पर शूटिंग के लिए गए तो वहां पर जेनिफर भी पहुंच गई और करण को उन्होंने दूसरी लड़की के साथ देख लिया।

करण को किसी और के साथ देखते हुए जेनिफर ने उन्हें गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ के बाद करण और जेनिफर में कुछ दूरी आ गई और करीब एक महीने तक एक दूसरे से बात नहीं की। लेकिन कुछ टाइम बाद जेनिफर वापिस करण के पास चली गई लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और एक बार फिर दोनों का तलाक हो गया।

तलाक लेने के बाद एक बार फिर करण ने फिर शादी कर ली और इस बार उन्होंने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस बिपासा बसु से शादी की।

ऐसे किया बिपाशा को प्रपोज

इंटरव्यू में करण ने इस बात का खुलासा किया कि किस तरह उन्होंने बिपाशा को शादी के लिए तैयार राजी किया। करण ने बताया कि 13 दिसंबर साल 2015 को हम दोनों समुई में थे। उस वक्त मैंने सोच लिया था कि आज मैं बिपाशा को शादी के लिए प्रपोज कर के ही रहूंगा इसलिए मैं अपने साथ रिंग भी लेकर गया था।

करण ने आगे बताया कि 'उन्होंने मुझसे सवाल किया कि यह क्या हो गया है तुम्हें और मुझसे ही शादी करना क्यों चाहते हो, मैंने भी सोच लिया था कि मैं बिपाशा को मनाकर ही रहूंगा। मैं पूरे 10 मिनट तक अपने घुटनों पर बैठा। बिपाशा को देखकर तो ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके सामने किसी का कत्ल हो गया हो। वो बहुत हैरान हो गईं थी। तब मैंने रिंग तो दे दिया लेकिन जब मैंने बिपाशा को प्रपोज किया तो उनका रिएक्शन काफी हैरान कर देने वाला था।

ये भी पढ़े:नहीं मिलेंगे 2 हजार के नोट: इस सरकारी बैंक ने लिया बड़ा फैसला

आपको बता दें कि साल 2016 दोनों शादी के बंधन में बंध गए। करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी उनकी को स्टार और टीवी एक्ट्रेस जेनिफर से साल 2012 में हुई थी। लेकिन दोनों ही पत्नियों के साथ करण की शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और तलाक हो गया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story