×

करीना-सैफ के साथ हिमाचल की सड़कों पर क्या कर रहे तैमूर, ये दो स्टार्स भी आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने पति और बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मशाला में दिवाली मनाई। यहां सैफ अली खान और अर्जुन कपूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

Monika
Published on: 15 Nov 2020 1:21 PM GMT
करीना-सैफ के साथ हिमाचल की सड़कों पर क्या कर रहे तैमूर, ये दो स्टार्स भी आए नजर
X
करीना-सैफ के साथ तैमूर हिमाचल की सड़कों पर आए नज़र, ये दो स्टार्स भी दिखे साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने पति और बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मशाला में दिवाली मनाई। यहां सैफ अली खान और अर्जुन कपूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसके चलते सभी ने धर्मशाला में ही समय बिताने का फैसला किया।

ये स्टार्स भी दिखे साथ

इस मौके पर अर्जुन कपूर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड और करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी नज़र आईं। अब इन सभी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा हैं। जिसमें सभी साथ में हिमाचल की सड़कों पर घूमते नज़र आ रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

इस वायरल हो रहे वीडियो में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ घूमते दिख रहे हैं। वही सैफ बेटे तैमूर का हाथ पकड़े हुए आगे चल रहे हैं और उनके पीछे करीना, अर्जुन और मलाइका दिख रही हैं। इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका ने ग्रीन कलर का ऑउटफिट पहना हुआ है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।

फैन्स पूछ रहे ये सवाल

आपको बता दें, की इस वायरल हो रहे वीडियो को करीना कपूर खान के फैन पेज से शेयर इया गया है। फैन्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वही लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । एक फैन्स ने मलाइका से पूछा कि अर्जुन कपूर कहां हैं? वहीं दूसरे शख्स का कहना है कि मलाइका की ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने क्लिक की हैं। एक यूजर ने लिखा- अर्जुन जी कहां हैं? हालांकि किसी भी कमेंट का जवाब मलाइका ने नहीं दिया है।

viral Video

हिमाचल में मनाई दिवाली

एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने दिवाली प्लान्स के बारे में बात करते हुए बताया था कि -'यह वो साल है जब हमें लम्बे वक्त तक घर में रहना पड़ा है। ऐसे में धर्मशाला जाना और कुछ दिन वहां बिताना बहुत अच्छा रहेगा। हम शांति से खुले में अपना समय बिताने की कोशिश करेंगे। हम बहुत बड़ी दिवाली सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं और मुझे इससे कोई दिक्कत भी नहीं। मैं छोटा ही सेलिब्रेशन चाहती हूं।'

आपको बता दें, कि सैफ अली खान और अर्जुन कपूर इन दिनों हिमाचल में भूत पुलिस की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस काम कर रही हैं। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी हैं जिसके डायरेक्टर पवन कृपलानी हैं।

ये भी पढ़ें:अब होकर रहेगी जंग, पाकिस्तान ने 70 साल पुराने विवाद को दी हवा, भारत देगा सजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story