×

ट्रोल हो गईं सोनाक्षी सिन्हा, KBC में इस छोटे से सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। उनका काफी फैन हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह कौन बनेगा करोड़पति(केबीसी) में एक छोटे से सवाल का जवाब नहीं दे पाने की वजह से ट्रोल हो रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 May 2023 8:49 AM GMT (Updated on: 22 May 2023 12:03 PM GMT)
ट्रोल हो गईं सोनाक्षी सिन्हा, KBC में इस छोटे से सवाल का नहीं दे पाईं जवाब
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। उनका काफी फैन हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह कौन बनेगा करोड़पति(केबीसी) में एक छोटे से सवाल का जवाब नहीं दे पाने की वजह से ट्रोल हो रही है।

दरअसल केबीसी के 11वें सीजन में राजस्थान की रूमा देवी ने बतौर 'कर्मवीर' प्रतिभागी हिस्सा लिया था। सोनाक्षी खास मेहमानों के पैनल में शामिल हुई थीं और रूमा की मदद कर रही थीं।

यह भी पढ़ें...Birthday Special: करीना कपूर सैफ से पहले इन एक्टर्स को कर चुकी हैं डेट

रूमा देवी ने 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दिया है। रुमा देवी को साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया था। सोनाक्षी सिन्हा भी रुमा देवी के काम से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने रुमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर बनने का फैसला लिया। सोनाक्षी रुमा की मदद के लिए केबीसी में उनके साथ आईं।

यह भी पढ़ें...अचानक पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, शराब की कीमत में भी इजाफा, जानिए नई कीमत

लेकिन केबीसी में रामायण से संबंधित सवाल का जवाब न दे पाने की वजह से सोनाक्षी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से सवाल पूछा कि रामायण के मुताबिक हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?

यह भी पढ़ें...अंबानी का कूड़ा-कचरा: इनके घर की गंदगी का ऐसे किया जाता है इस्तेमाल

उन्होंने विकल्प में सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम का नाम दिया, लेकिन सोनाक्षी को इसका जवाब नहीं मालूम था और उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर इसका सही जवाब 'लक्ष्मण' बताया।

एक यूजर ने लिखा, 'सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के तीन भाई हैं- राम, लक्ष्मण और भरत। सोनाक्षी के भाइयों का नाम लव और कुश है। उनके घर का नाम रामायण है। फिर भी उन्होंने इस सवाल के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story