×

KGF 2 को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, यश ने दी जानकारी

वहीं, एक्टर यश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। ये फिल्म 16 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान से फैन्स में काफी ज्यादा खुशी देखी जा रही है

Shreya
Published on: 29 Jan 2021 1:15 PM GMT
KGF 2 को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, यश ने दी जानकारी
X
KGF 2 को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, यश ने दी जानकारी

मुंबई: आखिरकार फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आ ही गया। संजय दत्त और साउथ स्टार यश की फिल्म KGF Chapter 2 की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। बता दें कि इससे पहले संजय दत्त ने इस बारे में जानकारी दी थी कि आज शाम को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि

''जो वादा किया है निभाया जाएगा। #KGFChapter2 की रिलीज डेट का ऐलान आज शाम 6.32 बजे होगा।''



यश ने ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं, एक्टर यश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। ये फिल्म 16 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान के बाद फैन्स में काफी ज्यादा खुशी देखी जा रही है। बता दें कि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैन्स फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन का नया रोल, अब बनेगी इंदिरा गांधी

फैन्स में खुशी की लहर

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किए जाने के बाद फैंस काफी ज्यादा कमेंट कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा क इन्तजार खत्म भारत की सबसे बड़ी हिट होगी, KGF 2 भारत की इकॉनमी को 2021 में 10% तक ले जाएगी इतना पैसा कमाने वाली है। वहीं दूसरे ने ट्वीट कर लिखा, हम फिल्म के लिए तैयार हैं।

KGF हुई थी ब्लॉकबस्टर

आपको बता दें कि फिल्म KGF Chapter 2 में संजय दत्त अधीरा का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में साउथ स्टार यश भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट KGF ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। फिल्म में यश की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए फैन्स KGF Chapter 2 के लिए भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड शोक में डूबा: नहीं रहे मशहूर निर्माता-अभिनेता, आज दुनिया को कहा अलविदा

KGF चैप्टर 1 की बात की जाए तो यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कुल 204 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ ही यह कन्नड़ सिनेमा की पहली इतनी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। वहीं भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी डब फिल्म साबित हुई।

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ की रामायण, 21वीं सदी के राम और सीता होंगे ऐसे

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story