Bhojpuri New Song: ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल यादव का ये धमाकेदार गाना, लगाया ऐसा ठुमका कि हीरोइन भी फेल
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना "लाल घाघरा" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब धमाल मचा रहा है। बता दें कि यह गाना कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी दर्शक इसे बार-बार सुनना पसंद कर रहें हैं।
Bhojpuri New Song (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना "लाल घाघरा" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब धमाल मचा रहा है। बता दें कि यह गाना कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी दर्शक इसे बार-बार सुनना पसंद कर रहें हैं।
खेसारी संग कोमल सिंह ने दी स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस
खेसारी लाल यादव का गाना "लाल घाघरा" बेहद जबरदस्त है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों के धमाकेदार डांस ने इस गाने में आग लगा दी है। कोमल सिंह के दमदार डांस ने दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं खेसारी की बात ही निराली है, उन्होंने तो गाने में खूब ठुमके लगाए हैं। रेड कलर के लहंगे में कोमल सिंह की अदाएं देखते बन रहीं हैं।
शादियों की रौनक बढ़ा रहा खेसारी का यह गाना
खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह के "लाल घाघरा" गाने को दर्शक तो रिपीट मोड पर सुन ही रहें हैं साथ ही यह गाना शादियों और पार्टियों में भी खूब सुनाई दे रहा है, पब्लिक जमकर थिरक रही है। खेसारी लाल यादव संग इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। यह गाना फिल्म "डोली सजा के रखना" का है। गाने की लिरिक्स गोलू यादव ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें
"लाल घाघरा" गाने को मिले ताबड़तोड़ व्यूज
खेसारी लाल यादव और कोमल सिंह का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, करीब 7 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट बॉक्स में भी गाने की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। किसी के खेसारी की आवाज की तो किसी ने डांस की, इस तरह दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। वहीं गाने की बीट इतनी कमाल की है, कि इसे सुन आप खुद को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे और थिरकने लग जाएंगे। इस म्यूजिक वीडियो को आप एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
Next Story