×

Bhojpuri New Song: जब इस एक्ट्रेस ने खेसारी को पकड़ा दिया अपनी शादी का कार्ड, प्यार के खातिर खूब रोए अभिनेता

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एकबार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने आ चुके हैं। जी हां!! अभिनेता का नया गाना "शादी होता जान के" रिलीज हो गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 12 May 2023 2:35 PM GMT
Bhojpuri New Song: जब इस एक्ट्रेस ने खेसारी को पकड़ा दिया अपनी शादी का कार्ड, प्यार के खातिर खूब रोए अभिनेता
X
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एकबार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने आ चुके हैं। जी हां!! अभिनेता का नया गाना "शादी होता जान के" रिलीज हो गया है। खेसारी का यह गाना आज ही अंशिका रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और अभी से ही इस गाने ने धूम मचा दी है।

खेसारी लाल यादव गाना "शादी होता जान के"

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नए-नए गानों के साथ फैंस के बीच धमाल मचाते रहते हैं। खेसारी के गाने सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब बजते हैं और लोग जमकर Reels और वीडियोज बनाते हैं। अभिनेता की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ती ही जा रही है, एक बार जो भी उनका गाना सुन लेता है, वहीं अभिनेता का फैन बन जाता है।
खेसारी लाल यादव के गाने अक्सर ट्रेंडिंग में रहते हैं और इसी बीच शुक्रवार को खेसारी ने अपना नया गाना "शादी होता जान के" रिलीज किया है, जो अभी से ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

खेसारी लाल यादव संग इस अभिनेत्री ने जमाया रंग

खेसारी लाल यादव के गाने "शादी होता जान के" में उनके साथ भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री यामिनी सिंह नजर आ रहीं हैं। म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है कि खेसारी और यामिनी एक-दूसरे से प्यार करते रहते हैं, लेकिन यामिनी के घरवाले उनकी शादी कहीं और कर रहे होते हैं, ऐसे में अपने प्यार से बिछड़ते हुए खेसारी जमकर आंसू बहाते नजर आ रहें हैं। यामिनी और खेसारी के सच्चे प्यार की दर्दभारी कहानी देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

"शादी होता जान के" गाने को मिल रहा ताबड़तोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव के गाने "साड़िया ए बलम" का क्रेज अभी कम नहीं हुआ था कि उन्होंने अपने एक और गाने के साथ तहलका मचा दिया हैं। "शादी होता जान के" म्यूजिक वीडियो को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहें हैं। कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुआ यह म्यूजिक वीडियो जल्द ही 1 मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है, साथ ही कमेंट और लाइक्स भी जमकर आ रहें हैं। बताते चलें कि इस शानदार गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है, लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं, म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है, जबकि म्यूजिक वीडियो को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story