×

किम कर्दाशियां चौथी बार बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेबी बॉय का जन्म

मॉडल किम कर्दाशियां के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनके घर में एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया। 10 मई को किम कर्दाशियां और पति कान्ये वेस्ट बेबी बॉय के मां-पिता बन गए हैं। सरोगेसी के जरिए बेबी बॉय का जन्म हुआ है। किम कर्दाशियां ने ट्वीट इसके बारे में जानकारी दी।

Vidushi Mishra
Published on: 11 May 2019 5:28 AM GMT
किम कर्दाशियां चौथी बार बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेबी बॉय का जन्म
X

मुम्बई: मॉडल किम कर्दाशियां के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनके घर में एक नन्हें मेहमान ने जन्म लिया। 10 मई को किम कर्दाशियां और पति कान्ये वेस्ट बेबी बॉय के मां-पिता बन गए हैं। सरोगेसी के जरिए बेबी बॉय का जन्म हुआ है। किम कर्दाशियां ने ट्वीट इसके बारे में जानकारी दी।

चौथी बार मां बनीं किम कर्दाशियां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेबी बॉय का जन्म

यह भी देखें..ट्रंप ने चीन से सभी शेष आयात पर शुल्क बढ़ाने के आदेश दिए

उन्होंने ट्वीट किया- वो यहां है और बिल्कुल ठीक है। इसके अलावा किम ने दूसरे ट्वीट में बताया कि न्यूबॉर्न बेबी बिल्कुल बेटी शिकागो की तरह दिखता है। मुझे पूरी उम्मीदें हैं कि वो आगे चलकर बदल जाएगा। किम की बेटी शिकागो का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था।

किम और कान्ये पहले से तीन बच्चों के मां-पिता हैं। नाम हैं शिकागो, सेंट और नार्थ हैं। चौथे बच्चे का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

एक इंटरव्यू में कार्दशियां ने बताया था कि उन्होंने सरोगेसी का फैसला क्यों लिया। किम ने कहा था- 2015 में सेंट के जन्म के बाद डॉक्टरों ने हेल्थ रिस्क को लेकर चेतावनी दी थी, अगर मैं फिर से प्रेग्नेंट हुई। इसके बाद मैंने सरोगेसी का फैसला लिया।

गौरतलब है कि किम ने मेट गाला 2019 में शिरकत की थी। इवेंट में किम करदाशियां की ड्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में रही। किम करदाश‍ियां की ड्रेस को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया क्योंकि ये किम की बोल्ड पर्सनाल‍िटी को सूट कर रही थी।

यह भी देखें...विकास के मुद्दों पर बात नहीं करती बीजेपी: अखिलेश यादव

किम करदाश‍ियां ने मेट गाला के ल‍िए न्यूड कलर की ड्रेस चुनी थी। ज‍िसे हाइलाइट करने के लिए वाटर बीड्स को लगाया गया था। किम ने परफेक्ट बॉडी द‍िखाने के ल‍िए टाइट फिट‍िंग ड्रेस पहना था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story