×

ऐसे शुरू हुई सुशांत और रिया की 15 करोड़ वाली Love Story, जानकर हो जाएंगे दंग

सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रिया बहुत चर्चा में रहती हैं। रिया के कैरियर की शुरुआत एक तेलुगू फिल्म से साल 2012 में हुई।

Newstrack
Published on: 30 July 2020 7:29 AM GMT
ऐसे शुरू हुई सुशांत और रिया की 15 करोड़ वाली Love Story, जानकर हो जाएंगे दंग
X

मुंबई: सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रिया बहुत चर्चा में रहती हैं। रिया के कैरियर की शुरुआत एक तेलुगू फिल्म से साल 2012 में हुई। फिर अगले ही साल उनकी इंट्री बॉलीवुड में भी 'मेरे डैड की मारुति' फिल्म से हो गई।

ये भी पढ़ें: नहीं रुक रही कालाबाज़ारी, अब तक इस दवा की कीमत तय नहीं हो पाई

छुटपुट किरदारों में आयीं नजर

इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया। फिर रिया चक्रवर्ती फिल्म 'सोनाली केबल' में दिखीं। लेकिन यह फिल्म उनकी फ्लॉप रही। फिर तीन साल बाद वह 'दोबारा- सी यू ईविल' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में भी छुटपुट किरदारों में दिखीं।

नहीं मिल पायी किसी काम को सराहना

उनकी पिछली फिल्म मुकेश भट्ट की 'जलेबी' है। अभी तक उनके किसी भी काम को सराहना नहीं मिल पाई है। उनके कैरियर में फिल्मों की चर्चाओं की जगह विवादों ने ही जगह ली। पहला विवाद महेश भट्ट के साथ उनकी फोटो वायरल होने के बाद खड़ा हुआ। हालांकि उस पर कोई ऐसी आपत्तिजनक बात नहीं थी पर रिया को जमकर ट्रोल होना पड़ा। उस पर महेश भट्ट ने सफाई भी दी थी।

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान: सभी योजनाओं पर लगाई रोक, जारी हुए ये आदेश

महेश भट्ट ने कही ये बात

महेश ने सफाई में कहा था कि मैं इस बच्ची के साथ संबंध रखने का अकेला जिम्मेदार हूं। अगर किसी के दिमाग में गंदगी भरी है, इसे किसी और नजरिए से देखते हैं तो यह उनकी परेशानी है, हमारी नहीं।' रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस साल सुशांत ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म साइन की थी, जिसमें रिया भी थीं। उस साल सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए काम कर रहे थे रिया बॉलीवुड में अपना खाता खोलने जा रही थीं।

सुशांत और रिया धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आए

हालांकि तब सुशांत मशहूर टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ संबंध में थे। फिर रिया से मिलने के बाद अंकिता और सुशांत के रिश्ते में खटास आने लगी। तब सुशांत और रिया धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आए और अच्छे दोस्त बन गए। फिलहाल यह जिक्र कहीं नहीं मिलता कि उनका साथ कब से शुरू हुआ। कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया कि साल 2019 के अगस्त में इन्हें लद्दाख में छुट्टियां मनाते पाया गया था। उसके बाद से तो दोनों को अक्सर रेस्टोरेंट, जिम और दूसरी जगहों पर देखा जाता रहा।

अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खुद रिया ने खुलासा किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे। इससे पहले दोनों ने ही खुलकर इस बात को नहीं बताया था कि वे रिलेशनशिप में हैं। अब तो रिया ने कहा है कि वे दोनों बहुत जल्द शादी भी करने जा रहे थे। सुशांत के सुसाइड केस में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। रिया पर मुकदमा भी हो गया है। इन दोनों को कहानी पूरी फिल्मी हो चुकी है। आगे देखना होगा कि क्या हो सकता है?

ये भी पढ़ें: राज्यपाल को भेजे प्रस्तावों में फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं, गहलोत को था इस बात का डर

Newstrack

Newstrack

Next Story