×

रो पड़े सलमान: शादी कर शिल्पा ने ये क्या पूछ लिया भाईजान से

बॉलीवुड के सलमान खान यानि सल्लू मियां अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है।

Roshni Khan
Published on: 9 Feb 2020 11:20 AM GMT
रो पड़े सलमान: शादी कर शिल्पा ने ये क्या पूछ लिया भाईजान से
X
रो पड़े सलमान: शादी कर शिल्पा ने ये क्या पूछ लिया भाईजान से

मुंबई: बॉलीवुड के सलमान खान यानि सल्लू मियां अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है। उनकी फैन फोल्लोविंग काफी ज्यादा है। भाईजान के इतनी ऐज हो जाने के बाद भी बहुत सी लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। हर कोई उनसे शादी करना चाहता है। और तो और उनसे पूछा जाता है कि वो कब शादी करेंगे। चाहे वो फिल्म स्टार हो या आम इंसान हर कोई उनसे यही पूछता है कि वो शादी कब करेंगे।

ये सवाल आपने कितनी बार सुना है ये तो याद नहीं लेकिन भाईजान के जवाब हमेशा ही सॉलिड होते हैं। ऐसे ही एक बार फिर हुआ बिग बॉस 13 के मंच पर जहां उनसे उनकी शादी को लेकर फिर सवाल किया गया और इस बार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ऐसा करने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:आरोपी जज पर PMO की चुप्पी: RTI का नहीं दिया जवाब, CBI कर रही जांच

बिग बॉस के वीकेंड का वार में शिल्पा शेट्टी पहुंचीं

बिग बॉस के वीकेंड का वार में शिल्पा शेट्टी पहुंचीं। बिग बॉस का एक नया टीजर सामने आया है जिसमें सलमान अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना 'तड़प तड़प के इस दिल से' गा रहे हैं। ऐसे में शिल्पा ने भाईजान को कहा कि शादी कर लो पता चल जाएगा कि असली तड़पना क्या होता है। ये सुनते ही सलमान रोने लगे।

ये वीडियो काफी मजेदार है। भाईजान और शिल्पा शेट्टी काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी कमबैक फिल्म निकम्मा का प्रमोशन करने बिग बॉस 13 में पहुंची हैं।

ये भी पढ़ें:अब लहसुन से होगा कोरोना का इलाज! WHO ने दी ये जानकारी

बिग बॉस के मंच पर उनके को-स्टार अभिमन्यु दसानी और सिंगर शर्ली सेतिया भी उनके साथ थे। इन दोनों ने सलमान खान संग मस्ती की और गाने भी गाए। आपको याद दिला दें कि बिग बॉस की शुरुआत में शिल्पा शेट्टी ने भी इस शो को होस्ट किया था। शिल्पा ने बिग बॉस के सीजन 2 को होस्ट किया था। उनके करियर की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वे फिल्म निकम्मा में नजर आएंगी। इस फिल्म को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story