×

लाल सिंह चड्ढा: करीना के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ Leak

आमिर खान और करीना कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले करीना कपूर की सेट से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसमें वो देसी अवतार में नज़र आ रही थीं।

Aditya Mishra
Published on: 11 Nov 2019 9:01 AM GMT
लाल सिंह चड्ढा: करीना के बाद अब आमिर खान का लुक हुआ Leak
X

मुंबई: आमिर खान और करीना कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले करीना कपूर की सेट से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसमें वो देसी अवतार में नज़र आ रही थीं। अब आमिर खान का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

ये भी पढ़ें...आमिर खान की बेटी इरा देर रात मुम्बई की सड़कों पर कुछ इस अंदाज में आईं नजर

बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। इस मूवी ने कई ऑस्कर अवॉर्ड जीते। ये फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी।

करीना कपूर की बात करें तो वो इस फिल्म के अलावा 'गुड न्यूज' में भी दिखाई देंगी। इसमें उनके अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...इस शख्स को डेट कर रही हैं आमिर खान की बेटी इरा, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

इससे पहले बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर का भी लुक सामने आया था। जिसमे करीना कपूर एक साधारण लड़की के रूप में दिखाई दे रही थी।

इस दौरान करीना कपूर ने गुलाबी और सफेद कलर की सलवार कमीज में दिखाई दे रही थी। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के दोनों लीड कलाकारों की यह तस्वीरें फैंस का खूब आकर्षित कर रही है।

ये भी पढ़ें...तो यहां अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी खाना परोस कर गर्व महसूस करते हैं..!!

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story