×

TV के चाणक्य को मिलेगा बीएम शाह अवार्ड, योगी सरकार करेगी सम्मानित

चाणक्य सीरियल के मुख्य पात्र चंद्रप्रकाश द्विवेदी को योगी सरकार ने बी एम शाह अवार्ड से नवाजीत करने का घोषणा किया है। आपको बता दें कि संस्कृति विभाग इस सम्मान का आयोजन कर रहा है। यह पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा दिया जायेगा।

Ashiki
Published on: 20 Feb 2021 3:18 PM GMT
TV के चाणक्य को मिलेगा बीएम शाह अवार्ड, योगी सरकार करेगी सम्मानित
X
TV के चाणक्य को मिलेगा बीएम शाह अवार्ड, योगी सरकार करेगी सम्मानित

लखनऊः आप ने बचपन में चाणक्य सीरियल तो देखा ही होगा। यह सीरियल उस दौर सबसे लोकप्रिय रहा। इस सीरियल में चाणक्य के पात्र को सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया। आज भी इस सीरियल को उतना ही पसंद किया जाता है, जितना पहले किया जाता था। उत्तर प्रदेश सरकार ने चाणक्य सीरियल के मुख्य अभिनेता को बी एम शाह अवार्ड से सम्मानित करने का घोषणा किया है । आइए जानते हैं उनके बारे में...

चाणक्य सीरियल के मुख्य पात्र चंद्रप्रकाश द्विवेदी को योगी सरकार ने बी एम शाह अवार्ड से नवाजीत करने का घोषणा किया है। आपको बता दें कि संस्कृति विभाग इस सम्मान का आयोजन कर रहा है। यह पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: करीना फिर बनी मां: घर आया नया मेहमान, जानें वायरल तस्वीर का सच

क्या आप जानते हैं कौन हैं चंद्रप्रकाश द्विवेदी?

चंद्रप्रकाश द्विवेदी का जन्म 1960 में रोहिड़ा, राजस्थान में हुआ जो बपचन में डॉक्टर बनना चाहते थे। द्विवेदी अपने सपने को कायम रखें और एक डॉक्टर बने। लेकिन धीरें-धीरें द्विवेदी का रुझान भारतीय साहित्य की और बढ़ने लगा | उन्होंने डॉक्टरी छोड़ थिएटर में काम करना शुरू कर दिया।

द्विवेदी का पहला प्रसारण शोः साल 1990 में पहली बार हिट शो चाणक्य को लिखा और निर्देशन भी किया। इस सीरियल में चंद्रप्रकाश ने चाणक्य का अभिनय किया। जिसके बाद से भारतीय सिनेमा में अपने डायलॉग से तूफान ला दिया। यहीं से चंद्रप्रकाश का भारतीय पर्दे पर शुरूआत हुआ।

प्रमुख सीरियल...

साल 2001 के दूरदर्शन पर चलने वाली सीरियल छत्रपति शिवाजी के लिए डायलॉग लिखे। इसके अलावा उन्होंने महाभारत शो को भी क्रिएट करने की कोशिश की थी। वे 'एक और महाभारत' नाम से एक सीरियल लेकर आए थे। इसके बाद से रामायण, शक्तिमान सीरियल लेकर आएं। 2008 में चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने उपनिषदों पर एक टीवी सीरियल बनाया था। जिसका नाम था उपनिषद गंगा। लॉकडाउन में सीरियल उपनिषद गंगा को भी दूरदर्शन पर एक बार फिर से चलाया गया था। जहां लोगों ने इस सीरियल को खूब पसंद किया था और चर्चा बटोरने में कामयाब रहा।

ये भी पढ़ें:फिर फरिश्ता बने सोनू सूद: अब बच्चियों को लेंगे गोद, चमोली त्रासदी में हुई थीं अनाथ

सुपरहिट फिल्म का निर्देशन भी किया

उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेई द्वारा अभिनीत फिल्म 'पिंजर' का निर्देशन भी उन्होंने किया। जिसमें भारत-पाक विभाजन को दिखाया गया था। इसके साथ ही साल 2011 में, अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्लाअस्सी' घाट बनाया। उनकी अगली फिल्म 'जेड प्लस' थी। यह फिल्म एक राजनीतिक व्यंग्य और कॉमेडी थी।

अब तक इन पुरस्कारो से हुए सम्मानित

साल 2009 में, दक्षिण एशियाई सिनेमा फाउंडेशन ने टेलीविजन और लोकप्रिय सिनेमा में भारत की प्राचीन संस्कृति और इतिहास की खोज के लिए द्विवेदी को 'सांस्कृतिक उत्प्रेरक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

Ashiki

Ashiki

Next Story