×

करीना फिर बनी मां: घर आया नया मेहमान, जानें वायरल तस्वीर का सच

बता दें कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी थी। सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

suman
Published on: 20 Feb 2021 12:30 PM GMT
करीना फिर बनी मां: घर आया नया मेहमान, जानें वायरल तस्वीर का सच
X
सोशल मीडिया से फोटो

मुंबई: पिछले कुछ दिनों से फैंस करीना कपूर खान के सेकेंड बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं जिसे जल्द ही बेबो जन्म देंगी। वहीं ये अफवाह भी जोरो पर उड़ रही है कि बेबो ने ऑलरेडी एक बेबी को जन्म दे दिया है।

बता दें कि कपूर खानदान को करीना कपूर के घर में आते हुए देखा गया है इसके अलावा एक पिक्चर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें तैमूर अली खान एक न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में लेकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसी पिक्चर से कयास लगाए जा रहे हैं ये करीना का दूसरा बेबी है।

यह पढ़ें....मुंबई में मची तबाही: 1305 इमारतों को किया गया सील, वापस लौटा कोरोना

वायरल हो रही तस्वीर

बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है ये पिक्चर एक साल पुरानी है जिसे एक्ट्रेस की फ्रेंड नैना शॉनी ने क्लिक किया था। करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी थी। ऐसे में ज्यादा दिन हो चुके हैं और उनकी डिलीवरी अब कभी भी हो सकती है। सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। अब ये कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं।

बेसब्री से हो रहा इंतजार

करीना कपूर खान और सैफ अली खानको अपने दूसरे बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर तैमूर अली खान का नन्हे मेहमान के बारे में बताना उनके लिए एक्साइटमेंट से भरा अनुभव रहा। तैमूर अली खान के साथ नन्हा मेहमान होगा, जिसके संग वह खेल सकते हैं। कपल के करीबी सूत्र ने बताया कि तैमूर कजिन इनाया संग खेलना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में सैफ और करीना ने जब तैमूर को प्रेग्नेंसी की के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि आपके पास अब पर्मानेंट भाई या बहन आने वाला है, जिसके साथ आप खेल सकते हो।

दूसरे बेबी के लिए पूरी तैयारी

तैमूर अपने साथी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और काफी एक्साइटेड भी हैं। तैमूर के साथ सैफ और करीना नए मेहमान के आने की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में करीना कपूर खान बेटे तैमूर अली खान संग बहन करिश्मा कपूर के घर पर स्पॉट की गईं। सैफ अली खान ने भी पैटरनिटी लीव ली हुई हैं।

यह पढ़ें....माँ-बेटी की दर्दनाक मौत: लाशें देख कांप उठा हर कोई, पीलीभीत बस्ती मार्ग की घटना

खबरों की माने तो करीना और सैफ के नए घर में आने वाले बेबी के लिए एक स्पेशल नर्सरी बनाई गई है, साथ ही तैमूर संग खेलने का एक कॉर्नर तैयार किया गया है। पहले के मुकाबले करीना और सैफ का यह नया घर बड़ा है। इसके साथ ही दोनों की एक्सपेंसिव लाइब्रेरी भी इस घर में बनाई गई है।

अगस्त में की थी घोषणा

पिछले साल अगस्त में, सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर की थी, जिसमें लिखा था, हमें यह अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार में एक और सदस्य की उम्मीद कर रहे हैं! हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और स्पोर्ट के लिए शुक्रिया - सैफ और करीना

करीना जल्द ही आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगे, जिसमें रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

suman

suman

Next Story