×

महाशिवरात्रि: पक्के शिव भक्त हैं ये सितारे, हर साल करते हैं खास पूजा

आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड सितारे भी भगवान शिव में गहरी आस्था रखते हैं। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स हैं, जो भगवान शिव की पूजा करते हैं।

Newstrack
Published on: 11 March 2021 2:59 AM GMT
महाशिवरात्रि: पक्के शिव भक्त हैं ये सितारे, हर साल करते हैं खास पूजा
X
महाशिवरात्रि: पक्के शिव भक्त हैं ये सितारे, पूरे परिवार के साथ करते हैं खास पूजा

लखनऊ: आज यानी 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। पूरे भारत में यह पर्व हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का दिन आते ही भगवान भोलेनाथ के भक्त उनकी आराधना में जुट जाते हैं। आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड सितारे भी भगवान शिव में गहरी आस्था रखते हैं। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स हैं, जो भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस लिस्ट में अजय देवगन, राजपाल यादव और रवि किशन का भी नाम शामिल है।

यहां तक कि कई फिल्मों में शिवभक्ति पर स्पेशल गाने (Special Songs) भी बने हैं। शिवाय से लेकर केदारनाथ तक ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें शिवभक्ति को बख़ूबी दर्शाया गया है। आज शिवरात्रि के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे बताने जा रहे हैं...

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर लगने वाले देश के बड़े मेले, देखें पूरी लिस्ट

अजय देवगन

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भगवान शिव के परम भक्त हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने घर का नाम भी शिवशक्ति रखा है। अजय भगवान शिव की करते हैं भक्ति और इसका सबसे बड़ा सबूत है उनके सीने पर बना भगवान शिव का टैटू। अजय देवगन सिर्फ शिवरात्रि ही नहीं बल्कि सावन के महीने में भी भगवान शंकर की विशेष आराधना करते हैं। इसके अलावा अजय देवगन ने भगवान शि‍व से इंस्पायर होकर ही फिल्म 'श‍िवाय' बनाई थी। इस फिल्म के लिए उनको खूब सराहना मिली थी और लोगों ने काफी पसंद किया था। शिवाय में भगवान शिव पर एक बहुत ही बेहतरीन गाना भी था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

रवि किसन

भोजपुरी फिल्म एक्टर और बीजेपी नेता रवि किशन भी भगवान शिव की आराधना करते हैं। वह शिवजी का सोने का लॉकेट हमेशा अपने गले में पहने रहते हैं। रवि किशन भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। वहीं रवि किशन का एक डायलॉग लोगों के बीच बहुत फेसम है.. जिंदगी झंडबा ... फिर भी घमंडबा। इतना ही नहीं बीते साल भोजपुरी सिनेमा के सफल अभिनेता और भगवान शिव के अनन्य भक्त रवि किशन ने प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में तांडव भी किया था। पिछले दिनों अनुराग गांजा वाले बयान पर रवि किसन ने पलटवार करते हुए कहा था कि, 'ये किसी से नहीं छिपा है कि मैं एक शिव भक्त हूं। मैं शिव का नाम लेता रहता हूं।''

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि स्पेशल: जानिए 12 ज्योतिर्लिंगों के अनजाने रहस्य, Newstrack के संग

राजपाल यादव

अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव भी भगवान शिव के भक्त हैं। राजपाल यादव दद्दा जी के भी भक्त हैं। बता दें कि पिछले दिनों दद्दाजी गोलोकवासी हो गए थे। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते दद्दाजी के अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम सीमित रहा। यानी ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी। इसके बावजूद भी राजपाल यादव दद्दा जी की अस्थि विसर्जन में संगम तट पर पहुंचे थे। भिनेता राजपाल यादव का दद्दाजी से आत्मिक संबंध था। प्रयागराज में जब भी एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण होता था, वह शामिल होने जरूर आते थे। राजपाल यादव सिर्फ सावन के महीने में नहीं बल्कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story