
फिल्मी पर्दे पर दिखेगा धोनी का कमाल फाइल फोटो
मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी किक्रेट से सन्यास के बाद खाली बैठे है, अगर ऐसा सोच रहे तो आप गलत है। क्रिकेट में कमाल दिखाने के बाद धोनी अब एक्टिंग में जलवा दिखाने को तैयार है। मतलब ये कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है।
धोनी से पहले भी कई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, जिनमें विनोद कांबली, अजय जडेजा जैसे कई नाम शामिल हैं। हालांकि उनमें से किसी को भी सफलता हासिल नहीं हो सकी। हालांकि इससे पहले धोनी की ही कंपनी ने डाक्यूमेंट्री ‘रोर ऑफ द लायन’ को प्रोड्यूस किया था।उसमें चेन्नई सुपर किग्ंस के संघर्ष को दिखाया गया था।
यह पढ़ें…क्या भाजपा से बढ़ रही हैं बसपा की नजदीकियां, ये तस्वीर हुई वायरल
We ll need all your love and blessings ! 🙏🏻. @DhoniLtd pic.twitter.com/ElDH3dq8ch
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) September 30, 2020
धोनी क्रिकेट के बाद वह अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने हुनर दिखाने जा रहे हैं। माही एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि निर्माता बनकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में सारे राज खोल दिए हैं।
https://www.instagram.com/p/BKcLRmYB6Ia/
प्यार और दुआएं- साक्षी
धोनी अब पौराणिक विज्ञान वेब सीरीज पर काम करने जा रहे हैं। इस सीरीज के वह निर्माता होंगे। साक्षी धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी है। साक्षी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘हमें आपका प्यार और दुआएं चाहिए।’साक्षी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ये सीरीज पौराणिक विज्ञान-फाई है। ये एक अघोरी की कहानी होगी जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है।
यह पढ़ें…करंट से कंपाउंडर की मौत पर सरकार सख्त, UPCL के SDO समेत 5 निलंबित
https://www.instagram.com/p/BvZHMeSlO29/
पर्दा उठाएगा वेबसीरीज
साक्षी मानती हैं कि इस सीरीज में अघोरी जिन राज से पर्दा उठाएगा उसके बाद कई मौजूदा विश्वास हमेशा के लिए बदल सकते हैं। इस सीरीज के लिए स्टारकास्ट की तलाश जारी है। वहीं अभी इस पर भी विचार होना है कि इस सीरीज को शूट कहा किया जाएगा। लेकिन एक चीज साफ कर दी गई है- इस सीरीज में बारीकियों पर ध्यान दिया जाएगा और हर किरदार को सटीक अंदाज में दिखाने की कोशिश रहेगी।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App