×

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की शेयर कर दी ऐसे तस्वीर, पूरे इंटरनेट पर मच गया हंगामा

Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। हालांकि ये जोड़ी अक्सर ऐज गैप की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होती रहती है, लेकिन इससे इन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Shivani Tiwari
Published on: 29 May 2023 9:37 AM GMT (Updated on: 29 May 2023 9:56 AM GMT)
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की शेयर कर दी ऐसे तस्वीर, पूरे इंटरनेट पर मच गया हंगामा
X
Malaika Arora-Arjun Kapoor (Photo- Social Media)
Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। हालांकि ये जोड़ी अक्सर ऐज गैप की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होती रहती है, लेकिन इससे इन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं कभी-कभी मलाइका और अर्जुन कपूर अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन इस बार ये कपल किसी ऐसी चीज की वजह से सुर्खियों में आ गया है, जिससे पूरे इंटरनेट पर हंगामा मच गया है।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर की प्राइवेट तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन कपूर की एक ऐसी तस्वीर शेयर कर पूरे इंटरनेट को हिला दिया है। जी हां!! अर्जुन कपूर की वो फोटो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, और दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
मलाइका द्वारा शेयर की गई फोटो की बात करें तो उसमें अर्जुन कपूर हाफ नेकेड दिखाई दे रहें हैं। सोफे पे बैठकर अपने हाथों को फैलाकर अर्जुन कपूर अंगड़ाई लेते नजर आ रहें हैं। इस फोटो में गौर करने वाली बात ये है कि अर्जुन कपूर बिना कपड़ों के हैं, उन्होंने अपने शरीर को ढकने के लिए सिर्फ कुशन का इस्तेमाल किया हुआ है। अर्जुन की इस नेकेड फोटो को शेयर कर मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन पर बेहद प्यार लुटाया। उन्होंने लिखा, "माई वेरी ऑन लेजी बॉय"।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

मलाइका अरोड़ा द्वारा अर्जुन कपूर की शेयर की गई इस फोटो ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है, हर जगह अर्जुन कपूर की ये नेकेड फोटो वायरल हो चुकी है। वहीं अब तो यह कपल सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ चुका है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "गालियां खाने का शौक हैं उन्हें फिर हमें ट्रोलर कहते हैं।" दूसरे ने लिखा, "मां बेटे का प्यार।" इसी तरह दोनों को ट्रोलर्स जमकर ट्रोल कर रहें हैं।

एकसाथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं दोनों

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अधिकतर ही वेकेशन पर जाते रहते हैं, जहां की तस्वीरें भी दोनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर करते हैं। इनकी खूबसूरत तस्वीरों को देख एक तरफ जहां बहुत से लोग इस कपल पर प्यार जताते हैं, वहीं कुछ लोग इन्हें खूब ट्रोल भी करते हैं, हालांकि ये दोनों भी अधिकतर ही सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब देते नजर आते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story