×

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेटे की ये पुरानी तस्वीर, पूछा ऐसा सवाल

टीवी और फिल्मों में अब काम पूरी तरह से बंद हैं। कई स्टार सड़कों पर आ गए। कई ने कोरोना से परेशान होकर सुसाइड तक कर लिया है। लेकिन कुछ स्टार्स इस कठिन समय में भी खुद को तरोताजा रखने के लिए पूरी तरह से अपडेट हैं।इनमें मलाइका अरोड़ा भी एक हैं 

suman
Published on: 6 Jun 2020 4:32 AM GMT
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेटे की ये पुरानी तस्वीर, पूछा ऐसा सवाल
X

मुंबई: टीवी और फिल्मों में अब काम पूरी तरह से बंद हैं। कई स्टार सड़कों पर आ गए। कई ने कोरोना से परेशान होकर सुसाइड तक कर लिया है। लेकिन कुछ स्टार्स इस कठिन समय में भी खुद को तरोताजा रखने के लिए पूरी तरह से अपडेट हैं।इनमें मलाइका अरोड़ा भी एक हैं जो इस विषम परिस्थिति मे भी एंज्वॉय कर रही है और फैंस को भी करा रही है। वो अपनी पुरानी यादों को टटोलने में लगी हुई हैं।

यह पढ़ें....सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा चुका है हॉलीवुड, जानें महामारी पर बनीं फिल्मों के नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार को अपने बेटे अरहान खान के बचपन की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में अरहान अपने कजिन भाई निर्वाण के साथ खड़े हैं। इस फोटो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।

बता दें इस तस्वीर में अरहान और निर्वाण का लुक काफी इंट्रेस्टिंग है। दोनों ने मवाली स्टाइल में अपने माथे पर रुमाल बांधा हुआ है और टी-शर्ट पहनकर सीरियस लुक दे रहे हैं।इसे शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, "अरहान और निर्वाण। तुम दोनों लड़के सोच क्या रहे थे? क्या तुम्हें लग रहा था तुम बहुत खूंखार लग रहे हो?" तस्वीर के आगे मलाइका ने एक हर्ट इमोजी भी लगाया है।

23 साल तक रिश्ता निभाने के बाद मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक लेकर अब अलग हो चुकी है। वो 1998 में अरबाज खान के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। अरहान खान, मलाइका और अरबाज के बेटे हैं जबकि निर्वाण, सोहेल खान और सीमा खान के बेटे का नाम है। दोनों कजिन ब्रदर हैं और दोनों की ट्यूनिंग काफी अच्छी है।

यह पढ़ें....अमेरिका में बच्चों के लिए परेशान हैं भारतीय परिजन, सरकार से मांग रहे ये मदद

फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर के संग रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसके साथ ही वो अपने काम में भी एक्टिव है। वो शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल कोरोना की वजह से बंद है। महाराष्ट्र सरकार ने अब शोज को कुछ शर्तों के साथ शूट करने की अनुमति दे दी है। इस आदेश के बाग अब शायद फिर से बंद शो शुरु हो जाए।

suman

suman

Next Story