अमेरिका में बच्चों के लिए परेशान हैं भारतीय परिजन, सरकार से मांग रहे ये मदद

 भारत सरकार के यात्रा प्रतिबंधों के चलते अमेरिका में रह रहे भारतीय परेशान हैं। इनमें ज्यादातर एच-1बी वीजा धारक हैं, जिनके बच्चे अमेरिका में जन्मे हैं और प्रतिबंधों के तहत वे अब भारत नहीं जा सकते। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए पिछले महीने सरकार ने ‘वंदे भारत अभियान’ शुरू किया था।

suman
Published on: 6 Jun 2020 3:57 AM GMT
अमेरिका में बच्चों के लिए परेशान हैं भारतीय परिजन, सरकार से मांग रहे ये मदद
X

वॉशिंगटन भारत सरकार के यात्रा प्रतिबंधों के चलते अमेरिका में रह रहे भारतीय परेशान हैं। इनमें ज्यादातर एच-1बी वीजा धारक हैं, जिनके बच्चे अमेरिका में जन्मे हैं और प्रतिबंधों के तहत वे अब भारत नहीं जा सकते। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए पिछले महीने सरकार ने ‘वंदे भारत अभियान’ शुरू किया था।

यह पढ़ें...इस जिले में पानी का संकट, अन्नदाता को हो रहा ये बड़ा नुकसान

वीजा खत्म होने के बाद भी नहीं आ पा रहे अंगुराज

इस अभियान के तहत अभी तक 1.07 लाख से अधिक भारतीय अपने देश में आ चुके हैं। लेकिन वे भारतीय वहां फंसे है जिनके बच्चों का जन्म अमेरिका हुआ है। अमेरिक में कामकाजी वीजा की समय सीमा समाप्त होने के बाद अंगुराज कैलासम को अमेरिकी कानून के तहत जितनी जल्दी हो सके देश वापस लौटना है लेकिन भारतीय कानून के तहत वह अपनी बेटी के साथ भारत वापस नहीं आ सकती । अंगुराज ने कहा, ‘उसके (बेटी के) पास आपात वीजा है लेकिन मौजूदा यात्रा प्रतिबंध के कारण, हम भारत वापस नहीं जा सकते क्योंकि भारत सरकार ने सभी वीजा निलंबित कर दिए हैं।

इसी तरह वहां रह रहे गोपीनाथ नागराजन ने बताया कि भारत में उनकी मां ‘कोमा’ में हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि मैं जल्द वहां पहुंच जाऊं तो सही है लेकिन मेरी चार महीने की बच्ची है। इसे छोड़कर मैं भारत भी नहीं जा सकती हूं।

यह पढ़ें...चप्पल कांड पर मचा बवाल: कांग्रेस ने बोला बड़ा हमला, टिकटॉक स्टार पर केस दर्ज

जा रही नौकरी

जिंसी मैथ्यू एक छात्र हैं और उनका वीजा भी जल्द खत्म होने वाला है, लेकिन उनका भारत लौटना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति में हैं जब हम इस प्रत्यावर्तन उड़ानों में यात्रा नहीं कर सकते, क्योंकि मेरा बच्चा छह महीने का है और उसके पास भारतीय वीजा या ओसीआई कार्ड नहीं है। हमारे पास भारत जाने के वैध कारण है लेकिन बच्ची को अमेरिका में छोड़कर हम नहीं जा सकते।’ ऐसे कई लोग बिना भोजन और पैसों के अमेरिका में फंसे हुए हैं। कई लोगों की नौकरी भी जा चुकी है, लेकिन उनकी वतन वापसी मुश्किल हो रही है।

suman

suman

Next Story