×

इस जिले में पानी का संकट, अन्नदाता को हो रहा ये बड़ा नुकसान

धरती का अन्नदाता कहा जाने वाला किसान आज फिर मुसीबत में दिखाई दे रहा है। इसका कारण यह है कि उसे अपने खेतों की सिंचाई के लिए पानी की समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है।

Ashiki
Published on: 6 Jun 2020 3:49 AM GMT
इस जिले में पानी का संकट, अन्नदाता को हो रहा ये बड़ा नुकसान
X

औरैया: धरती का अन्नदाता कहा जाने वाला किसान आज फिर मुसीबत में दिखाई दे रहा है। इसका कारण यह है कि उसे अपने खेतों की सिंचाई के लिए पानी की समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। ऐसा ही एक मामला विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के ग्राम रामपुर बोडेपुर में सामने आया है। जिसमें सिंचाई के अभाव के कारण लगभग 200 एकड़ जमीन बंजर होती जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें: सिल्वर स्क्रिन पर धमाल मचा चुका है हॉलीवुड, जानें महामारी पर बनीं फिल्मों के नाम

10 वर्षों से चली आ रही समस्या

विकासखंड अछल्दा के ग्राम रामपुर बोडेपुर के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके सामने यह समस्या करीब 10 वर्षों से चली आ रही है और आज तक इसकी सुनवाई नहीं की जा सकी। इस बाबत उन्होंने प्रधानों को भी सूचित किया मगर उन्होंने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। बताया कि जब कुलाबे में पानी आता है तो वह खेतों में न जाकर नाले में चला जाता है। जिससे फिर उनके सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो जाती है। वह जुगाड़ करके टीन के पाइप बनाकर अपने खेतों की सिंचाई करने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें: कुंडली में हैं ये योग तो बनेंगे करोड़पति-अरबपति, जानिए कैसे..

समस्या का दंश झेल रहे किसान

समाजसेवी रजनीश उर्फ लल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में 22 नंबर कुलावा पड़ता है जो कई वर्षों से टूटा पड़ा हुआ है। इसमें नाले का निर्माण आज तक नहीं कराया जा सका। इसके पीछे चाहे जो कोई भी राजनीतिक कारण रहा हो मगर किसान आज भी समस्या का दंश झेल रहे हैं। बताया कि इस पुलिया के न होने से गांव की करीब 200 एकड़ भूमि हर वर्ष सूख जाती है।

ये भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस की इस देश ने की सबसे ज्यादा मेजबानी

अधिकारियों ने नहीं दिया कोई ध्यान

जिसमें किसान अपनी मेहनत से फसल तो बो देता है मगर जब पानी का समय आता है तो उनके सामने फिर नाले की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे उनकी फसलें सूख कर चौपट हो जाती और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ जाता है। इस संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गई मगर उन्होंने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और फिर अन्नदाता अपनी फसलों के लिए पानी की समस्या से जूझ रहा है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/06/VID-20200606-WA0030-1.mp4"][/video]

रिपोर्टर: प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

ये भी पढ़ें: चप्पल कांड पर मचा बवाल: कांग्रेस ने बोला बड़ा हमला, टिकटॉक स्टार पर केस दर्ज

Ashiki

Ashiki

Next Story