×

इन मशहूर सिंगर्स के पिता का हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता एस. गुलजार सिंह चंद्रोके का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस. गुलजार सिंह की अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Shreya
Published on: 6 Feb 2020 4:13 AM GMT
इन मशहूर सिंगर्स के पिता का हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
X

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स के पिता एस. गुलजार सिंह चंद्रोके का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस. गुलजार सिंह की अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने बुधवार शाम को आखिरी सांस ली। बुधवार शाम करीब 8 बजे उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया और उनकी मौत पर ही मृत्यु हो गई।

आज होगा अंतिम संस्कार

गुलजार सिंह का शव रिपोर्ट लिखे जाने तक कोकिलाबेन अस्पताल में ही था। उनके परिवार के लोग और करीबी धीरे-धीरे यहां पर पहुंच रहे हैं। गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार ओशिवारा क्रिमेशन सेंटर में किया जाना है। आज यानि गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा की शुरुआत यहीं से होगी।

यह भी पढ़ें: कल से करेंगे प्यार की तलाश तो इन रंगों का पहने लिबास, हमसफर नहीं छोड़ेगा साथ

बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की थी करियर की शुरुआत

अगर मीत ब्रदर्स की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर म्यूजिक डायरेक्टर की थी। बाद में उन्होंने धीरे-धीरे सिंगिंग भी शुरु कर दी। आपको बता दें कि मीत ब्रदर्स के असली नाम मनमीत सिंह और हरमीत सिंह है। उन्होंने कई साल पहले अंजन भट्टाचार्य के साथ मिलकर मीत ब्रोज अंजन के नाम से काम करना शुरु किया था। लेकिन बाद में तीनों की राहें अलग हो गई और फिर मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ने अलग होकर अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए मोदी सरकार ने दिया पहला चंदा, जल्द होगा निर्माण

बॉलीवुड को दिए ये हिट सॉन्ग्स

मीत ब्रदर्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अब तक बेबी डॉल, पिंक लिप्स, हैंगओवर, पार्टी तो बनती है और चिट्टियां कलाइयां जैसे तमाम ब्लॉकबस्टर गाने बॉलीवुड को दिए हैं। यू-ट्यूब पर भी दोनों के बनाए हुए गाने खूब देखे जाते हैं और दर्शक उन गानों को खूब पसंद भी करते हैं। एल्बम की बात करें तो दोनों ने आवारा शाम, नींदो से ब्रेकअप, इश्क साफ जैसी तमाम हिट एल्बम दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: यहां प्लेन के हुए दो टुकड़े: लैंडिंग के समय रनवे से फिसला, यात्रियों का ऐसा हाल

Shreya

Shreya

Next Story