×

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 में ईशा अंबानी ने ली लाखों की अनोखी बैग, ड्रेस की कीमत जान हिल जायेगा दिमाग

Isha Ambani Look at Met Gala 2023: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2023 की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने इवेंट में अपना जलवा बिखेरा।

Shivani Tiwari
Published on: 2 May 2023 4:50 PM GMT
Met Gala 2023: मेट गाला 2023 में ईशा अंबानी ने ली लाखों की अनोखी बैग, ड्रेस की कीमत जान हिल जायेगा दिमाग
X
Isha Ambani Look at Met Gala 2023 (Photo- Social Media)
Isha Ambani Look at Met Gala 2023: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2023 की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने इवेंट में अपना जलवा बिखेरा। जहां एक किसी अभिनेत्री का बेहद ही प्यारा लुक देखने को मिला, तो वहीं किसी ने अतरंगी आउटफिट को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी।

सोशल मीडिया पर छाईं Met Gala 2023 की तस्वीरें

मेट गाला की शुरुआत 1 मई को हुई और अब पूरे सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। वहीं इंडिया की ओर से प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने इवेंट में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीरें फैंस द्वारा खूब शेयर की जा रहीं हैं और इनका लुक चर्चे में बना हुआ है।

करोड़ों की ड्रेस में नजर आईं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी भी Met Gala 2023 में नजर आईं। सोशल पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज छाएं हुए हैं, उनके लुक की भी जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि ईशा अंबानी जिस लुक में मेट गाला इवेंट में पहुंचीं थीं उनका वह लुक करोड़ों का है, बताया जा रहा है कि ईशा का यह लुक लगभग 50 करोड़ के आस पास का था।

वहीं अब उनके लुक के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने क्रिस्टल से सजी बेहद ही खूबसूरत ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रहीं थीं। ईशा अंबानी की ये ड्रेस अमेरिकन डिजाइनर और इंडियन फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किया गया था। ईशा के लुक की खास बात यह थी कि उनका यह लुक गाउन के साथ ही साड़ी का भी लुक दे रहा था। क्रिस्टल्स, पर्ल्स, क्वॉइन बीड्स से सजाई गई यह ड्रेस बेहद प्यारी लग रही थी और ईशा पर बेहद जच रहीं थीं।

ईशा अंबानी के बैग ने लूट ली लाइमलाइट

ईशा अंबानी का रॉयल लुक सुर्खियां बटोर ही रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके द्वारा हाथ में लिए बैग की हो रही है। जी हां!! उनके अनोखे बैग ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दरअसल उनके बैग का शेप किसी डॉल की तरह लग रहा था। यही नहीं उस बैग को क्रिस्टल बिंदी, मांग टीका और माथा पट्टी से सजाया गया था। ईशा की यह बैग उनके ड्रेस के साथ परफेक्ट मैच कर रही थी। इस अनोखे डॉल बैग की कीमत लगभग 25 लाख के आसपास बताई जा रही है।

ईशा अंबानी के लुक को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

ईशा अंबानी की तस्वीरें जैसे ही मेट गाला इवेंट से सामने आईं हैं तभी से चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं। जहां एक तरफ बहुत से लोगों को उनका लुक पसंद आ रहा है, वहीं बहुत से लोग उनके लुक का मजाक भी उड़ा रहें हैं। कोई उनकी साड़ी को पर्दा कह रहा है तो कोई कुछ।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story