×

Mika Singh Birthday: 'कंट्रोवर्सी' से है मीका सिंह का पुराना रिश्ता, कभी खाई जेल की हवा तो कभी किया 'किस कांड'

Mika Singh Birthday: आज बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 10 Jun 2023 2:57 AM GMT
Mika Singh Birthday: कंट्रोवर्सी से है मीका सिंह का पुराना रिश्ता, कभी खाई जेल की हवा तो कभी किया किस कांड
X
Mika Singh Birthday (Image Credit: Instagram)

Mika Singh Birthday: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शुरुआत से ही चर्चा में रहे हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता ही है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ऐसी बहुत-सी बातें हैं, जो शायद ही कोई जानता होगा। आज यानी 10 जून 2023 को मीका सिंह अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो आइए आज इस खास मौके पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

कॉन्ट्रोवर्सी से मीका सिंह का है पुराना रिश्ता

बॉलीवुड स्टार्स का कॉन्ट्रोवर्सी में रहना तो आम बात है, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं, जिनकी कॉन्ट्रोवर्सी कभी खत्म होने का नाम नहीं लेती है। इनमें से एक नाम मीका सिंह का भी है।

जी हां, मीका सिंह का भी कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता है। मीका सिंह ने विवादों का दामन पहली बार तब थामा था, जब उन्होंने एक्ट्रेस राखी सावंत को जबरन किस कर लिया था। राखी सावंत ने इस बात को लेकर काफी बावल खड़ा किया था। यहां तक की मीका सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। हालांकि, बाद में यह मामला शांत हो गया था।

हिट एंड रन केस में भी फंसा है मीका सिंह का नाम

जब भी हिट एंड रन केस की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में सलमान खान का नाम आता है, लेकिन नहीं इस मामले में केवल सलमान खान का ही नहीं बल्कि मीका सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां, कुछ सालों पहले ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि सिंगर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी, जिस कारण पैसेंजर को काफी चोट आई थी। हालांकि, मीका सिंह ने अपनी सफाई में यह कहा था कि कार वो नहीं कोई और चला रहा था। यही नहीं मीका सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक प्रोग्राम के दौरान मीका सिंह ने दक्षिण दिल्ली के एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था।

जब बिपाशा और मीका सिंह का नाम था सुर्खियों में

केवल राखी सावंत ही नहीं, बल्कि 'किस कांड' में एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम भी शामिल है। हालांकि, यहां मामला राखी सावंत से थोड़ा अलग था। दरअसल, मीका सिंह ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके गालों पर लिपस्टिक के निशान थे। इस निशान को मीका ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु का किस बताया था। हालांकि, बाद में जब बात आगे बढ़ गई तो मीका सिंह ने सफाई में कहा था कि ये किस उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में दादी ने किया था।

खैर, सेलेब्स का विवादों से जुड़ना कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा स्टार होगा, जिसको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी ना हुई हो। फिलहाल, हम भी मीका सिंह को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story