×

Mothers Day 2023: फराह खान से लेकर नेहा धूपिया तक, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने 35 की उम्र में मां बन बटोरी खूब सुर्खिया

Mothers Day 2023 Special: 'मदर्स डे' का महीना चल रहा है और इस खास मौके पर सभी बच्चे अपनी मम्मियों को स्पेशल महसूस करवाने के लिए अभी से प्लानिंग करने में लग गए हैं। इस साल यह खास दिन 14 मई 2023 को सेलिब्रेट किया जाएगा।

Ruchi Jha
Published on: 11 May 2023 8:44 AM GMT
Mothers Day 2023: फराह खान से लेकर नेहा धूपिया तक, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने 35 की उम्र में मां बन बटोरी खूब सुर्खिया
X
Mothers Day 2023 Special (Image Credit: Instagram)

Mothers Day 2023 Special: 'मदर्स डे' का महीना चल रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस खास दिन को काफी प्यार से अपनी मां के साथ सेलिब्रेट करते हैं। तो आइए आज हम आपको बॉलीवुड की उन मम्मियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 35 साल की उम्र में मां बन कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Anita Hassanandani Reddy (अनिता हस्सनंदनी)

टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने 39 साल की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़े खूबसूरत तरीके से इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया था। उन्‍होंने बिना किसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के नैचुरली कंसीव किया था। हालांकि, जब वह मां बनी थी, तो बहुत से लोगों ने इस फर्टिलिटी प्रेग्नेंसी बता कर उन्हें ट्रोल किया था, जिस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अनिता ने इन बातों को जवाब देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, ''एक बार जब मैंने नैचुरली कंसीव किया, तो मुझे महसूस हुआ कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होने की जरूरत है। जो नसीब में लिखा होता है वो ही होता है।''

Raageshwari (राग रागेश्वरी)

अभिनेत्री, गायिका और 'बिग बॉस' की प्रतियोगी रह चुकी रागेश्वरी लूंबा ने साल 2016 में लंदन में एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया था। उन्‍होंने सुधांशु के साथ 27 जनवरी 2014 को शादी की थी। 40 साल की उम्र में मां गर्भवती होने पर रागेश्‍वरी ने एक इंटरव्‍यू में महिलाओं के लिए एक बहुत ही शक्तिशाली मैसेज भी दिया था, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि हमें जून 2015 में पता चला कि मैं प्रेग्‍नेंट हूं और इस दिन मेरी मां का जन्‍मदिन था। सुधांशु बहुत खुश और भावुक थे। मैं 40 की उम्र में प्राकृतिक रूप से गर्भवती थी। इस बात को मैं उन सभी महिलाओं के बीच पहुंचाना चाहती हूं जो ये सोचती हैं कि अब उनके पास टाइम नहीं है। ऐसा मत सोचें अपने शरीर और खुद पर विश्‍वास बनाएं रखें।''

Neha Dhupia (नेहा धूपिया)

एक्ट्रेस नेहा धूपिया 38 साल की उम्र में मां बनी थीं। वो एक बेटी और एक बेटे की मां हैं। बता दें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की गुपचुप तरीके से हुई शादी ने सभी को चौंका दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान कर दिया था। उस समय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी नेहा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नेटिजंस का कहना था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Lisa Ray (लीसा रे)

एक्ट्रेस लीजा रे ने साल 2009 में कैंसर का इलाज करवाया था। काफी समय तक कैंसर से लड़ने के बाद लीजा 2010 में कैंसर जैसी बीमारी से पूरी तरह मुक्त हो गई थीं। सितंबर, 2018 में लीजा सैरोगेसी की मदद से ट्विन्स बच्चों की मां बनी थी। लीजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कैंसर से लड़ने की कहानी और बच्चों के बारे में कई बातें साझा की थी। बता दें कि लीजा 46 साल की उम्र में मां बनी थीं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story