×

कंगना को झटका: मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

कंगना रनौत की मुश्किलों में पड़ती दिख रही है। महाराष्ट्र सरकार ने  कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे कंगना की मुश्किलों में पड़ना लाजिमी है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Sep 2020 5:08 AM GMT
कंगना को झटका: मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, अब बढ़ेंगी मुश्किलें
X
कंगना रनौत की मुश्किलों में पड़ती दिख रही है। महाराष्ट्र सरकार ने  कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे कंगना की मुश्किलों में पड़ना लाजिमी है।

मुंबई: रिया चक्रवर्ती के जेल जाने के बाद सुशांत का मामला अभी थम गया है।लेकिन इधर कंगना रनौत की मुश्किलों में पड़ती दिख रही है। महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे कंगना की मुश्किलों में पड़ना लाजिमी है।

कंगना का ड्रग कनेक्शन

बता दें कि जब 2016 में ऋतिक- कंगना विवाद गहराया था तब कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने कंगना पर जबरन ड्रग्स देने के आरोप लगाया था, मामले में मुंबई पुलिस सबसे पहले अध्ययन सुमन से पूछताछ करेगी, मामले के दस्तावेज मुंबई पुलिस को सौंपें गए है।

यह पढ़ें...खाताधारकों की बल्ले-बल्ले: इन बैंकों ने दी बड़ी सौगात, अब मिलेगा ये फायदा

kangna ranuat सोशल मीडिया से

जबरदस्ती ड्रग का सेवन

ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है राज्य के गृह मंत्री इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू के आधार पर यह जांच कराई जा रही है। शिवनेता नेता सुनील प्रभु और प्रताप ने अध्ययन सुमन के पुराने इंटरव्यू की कॉपी महाराष्ट्र सरकार को सौंपी है। अध्ययन सुमन ने आरोप लगाया था कि कंगना ड्रग लेती हैं और उसे भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था। इसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच करेगी।

99 प्रतिशत लोग ड्रग्स

कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत में ड्रग एंगल सामने आने के बाद खुलासा किया था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। मुंबई पुलिस ड्रग मामले में चुप्पी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे मुंबई पुलिस का अपमान बताया था। इसके बाद दोनों की बीच इतना विवाद बढ़ गया कि महाराष्ट्र गृहमंत्री अनिल देशमुख इस बात का निवेदन विधानसभा में किया था। कि कंगना के खिलाफ ही ड्रग मामले में जांच करने के आदेश दिए जाए, और अब इस बात कि पड़ताल हमारी मुंबई पुलिस करेगी।

यह पढ़ें...BJP पदाधिकारियों में उत्साह: जेपी नड्डा ने चुनाव के लिए भरी हुंकार, कही ये बात

kangana ranuat सोशल मीडिया से

बता दें कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस की जांच पर बेबाकी से सवाल उठाए थे। इस मामले में जब ड्रग एंगल निकला, तो उन्होंने बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट के बारे में बात की और इसमें मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। अनिल देशमुख ने कंगना को मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story