Naagin 7 Release Date: नागिन 7 की रिलीज डेट कंफर्म, अगले साल इस दिन आएगा टीवी पर शो

Naagin 7 Release Date And Time: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर ताजा अपडेट जानिए कब आएगा टीवी पर शो

Shikha Tiwari
Published on: 18 Sep 2024 3:37 AM GMT
Naagin 7 Release Date And Time
X

Naagin 7 Release Date And Time 

Naagin 7 Release Date: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का टीवी सीरियरल नागिन 7 (Naagin 7) का दर्शकों को 2023 से बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस साल उनका ये इंतजार कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया है। क्योंकि हर साल अभी तक ये सीरियल टीवी पर रिलीज कर दिया जाता था। या ये कंफर्म हो जाता था कि इस दिन आएगा। लेकिन अब जाकर Ekata Kapoor के टीवी सीरियल Naagin 7 को लेकर एक ताजा रिपोर्ट आई है। जिसके अनुसार एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Kab Aayega) इसके बारे में जानकारी शेयर की गई है। चलिए जानते हैं एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) के बारे में

नागिन 7 कब शुरू होगा (Naagin 7 Release Date And Time In Hindi)-

नागिन सीजन 7 आ रहा है ये तो कंफर्म हैं। क्योंकि इसके बारे में खुद नागिन सीजन 6 में मेकर्स ने प्रोमो जारी करके जानकारी शेयर की थी। कि नागिन 7 आएगा। तो वहीं Ekta Kapoor ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट बॉक्स में फैंस का जवाब देते हुए कहा था कि नागिन अपना बदला लेने जरूर आएगी। जिसके बाद से इसपर और ज्यादा क्लियर हो गया था। कि एकता कपूर नागिन 7 पर काम कर रही हैं। लेकिन एकता कपूर ने नागिन 7 कब आएगा इसपर किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की थी।


अभी हालहि में आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Naagin 7 इस साल टीवी पर दर्शकों को नहीं देखने को मिलेगा। अभी दर्शकों को नागिन सीजन 7 के लिए इस पूरे साल इंतजार करना होगा। क्योंकि नागिन 7 (Naagin 7) अगले साल जनवरी 2025 महीने (Naagin 7 Start Date) में कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही नागिन टीवी सीरियल हमेशा से शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाता है। आने वाला सीजन यानि नागिन 7 भी इसी समय प्रसारित किया जा सकता है। लेकिन अभी तक नागिन 7 को लेकर मेकर्स द्वारा किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की गई है।

इसके साथ ही इस बार नागिन 7 (Naagin 7 Actress) में कौन-सी एक्ट्रेस नागिन का किरदार निभाएंगी, अभी इस पर चर्चा चल रही हैं। लेकिन यदि Naagin 7 जनवरी 2025 में कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। तो इसके लिए जल्द की एकता कपूर शूटिंग शुरू कर सकती हैं। जिसमें ये क्लियर हो जाएगा कि इस बार नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story