Naagin 7 में कौन-सी एक्ट्रेस निभाएगी विलेन का रोल और कब आएगा शो जानिए सबकुछ

Naagin 7 Latest Update: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस निभाएंगी निगेटिव रोल और कब आएगा शो जानिए इसपर ताजा अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 17 Sep 2024 4:50 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2024 5:09 AM GMT)
Naagin 7 Latest Update
X

Which Actress Play Negative Role In Naagin 7

Naagin 7 Latest Update: एकता कपूर के सुपर नैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) का हर किसी को बेसब्री से इंतजार फैंस जानना चाहते हैं कि नागिन का अगला सीजन कब आएगा। इसके बारे में हर रोज किसी ना किसी प्रकार के अपडेट सामने आते हैं। तो वहीं इसके साथ ही साथ नागिन 7 में इस बार कौन-सी एक्ट्रेस मुख्य किरदार में होंगी और कौन-सी निगेटिव रोल में इन सबके बारे में जानने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक हैं। चलिए जानते हैं Naagin 7 से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में

नागिन 7 में निगेटिव रोल कौन-सी एक्ट्रेस करेगी (Which Actress Play Negative Role In Naagin 7)-

नागिन 7 (Naagin 7) के साथ ही साथ दर्शकों को इस चीज का भी बेसब्री से इंतजार रहता है कि नागिन के अगले सीजन में कौन-कौन सी एक्ट्रेस उन्हें देखने को मिलने वाली है। क्योंकि एकता कपूर हर साल नागिन की पूरी कास्ट में बदलाव करती हैं। लीड रोल से लेकर साइड रोल तक, तो वहीं बीच-बीच में अपने सीरियल Naagin में वो पिछले एपिसोड की नागिनों को ले आती हैं। जो किसी मकसद से नए नागिन की मद्द करती हैं। इस बार कहा जा रहा है कि नागिन 7 (Naagin 7) में जो एक्ट्रेस नागिन का किरदार निभाएंगी उनकी संख्या 1 या 2 नहीं 4 होने वाली है।


जिनमें से एक एक्ट्रेस लीड रोल में होगी, तो वहीं बाकी अन्य एक्ट्रेस उसके अपोजिट होंगी। ऐसा पहले भी हो चुका है। लेकिन आज हम Naagin 7 में निगेटिव किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं। जो Naagin 7 में लीड रोल एक्ट्रेस के जिंदगी में उथल-पुथल कर देगी। इससे पहले Naagin 6 में विलेन की भूमिका महक चहल निभा चुकी हैं।

तो वहीं Naagin 7 को लेकर ऐसी चर्चाऐं हैं कि इस बार नागिन 7 (Naagin 7) में विलेन की भूमिका में ईशा मालविया (Isha Malviya) या राखी सांवत नजर आ सकती हैं। जिनकी तस्वीरें व वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन अभी तक एकता कपूर ने इसके बारे में अनॉउंसमेंट नहीं किया है।

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Start Date)-

खबरों कि मानें तो एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 के बारे में अनॉउंसमेंट कलर्स टीवी पर आ रहे शो लॉफ्टर शेफ में किया जा सकता है। तो वहीं नागिन 7 लॉफ्टर शेफ के खत्म होने के बाद टीवी पर प्रसारित (Naagin 7 Kab Aayega) किया जा सकता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story